न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्मृति की बात पर ‘अनुपमा’ के कलाकारों ने जताई नाराजगी, अमिताभ के सामने होंगे ये 2 कॉमेडियन, देखें प्रोमो

हाल ही में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्ट्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह रुपाली गांगुली के शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 9:14:46

2 News : स्मृति की बात पर ‘अनुपमा’ के कलाकारों ने जताई नाराजगी, अमिताभ के सामने होंगे ये 2 कॉमेडियन, देखें प्रोमो

हाल ही में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्ट्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ को अपनी सीरीज की टक्कर का नहीं मानतीं। स्मृति ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि हम 25 साल पहले थे। अगर कोई शो 25 साल बाद भी याद रखा जाए, तब बात करेंगे। हमारा शो लगातार 8 साल नंबर वन रहा और अब मैं एक सांसद और मंत्री हूं, इसलिए तुलना उचित नहीं है। स्मृति का यह बयान 'अनुपमा' के कलाकारों को नागवार गुजरा और उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है।

शो में 'बा' का किरदार निभाने वालीं अल्पना बुच ने लिखा, “माननीय स्मृतिजी, आपसे यह अपेक्षित नहीं था।” मिलौनी कपाड़िया ने कहा, “दिल टूट गया यह देखकर कि हमारे प्यार को सम्मान नहीं मिला।” अभिनेत्री जसवीर कौर ने लिखा, “दो अलग-अलग युग के शो की तुलना क्यों की जा रही है? एक 25 साल पहले का शो था और दूसरा पिछले पांच साल से नंबर वन चल रहा है।” जालक देसाई ने कहा, “अनुपमा आज भी दर्शकों की पहली पसंद है, आंकड़े खुद बोलते हैं।” शिवानी चक्रवर्ती ने कमेंट किया, “यह हमेशा सालों की बात नहीं होती, बल्कि इस बात की होती है कि कौनसा शो दर्शकों के दिल में जगह बना पाता है।”

अभिनेत्री कृतिका देसाई ने स्मृति को जवाब देते हुए लिखा, “रुपाली गांगुली इंडस्ट्री में आपसे पहले से हैं। मुकाबला शोज का है, आपकी राजनीतिक यात्रा का नहीं। स्मृति जी, आप सबकी प्रेरणा रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी और को नीचा दिखाया जाए। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जरूरी है, न कि किसी कलाकार को छोटा दिखाना।” रुपाली ने अभी तक स्मृति के बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। बता दें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इसी साल कुछ समय पहले शुरू हुआ है और यह ‘अनुपमा’ को कड़ी टक्कर दे रहा है। टीआरपी चार्ट्स के 40वें हफ्ते में ‘अनुपमा’ ने 2.3 की टीआरपी रेटिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्मृति के शो को 2.2 की रेटिंग मिली।

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में रंग जमाएंगे सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यह शो हर बार की जैसे खूब लोकप्रिय हो रहा है। अब अमिताभ शो के अगले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील हॉट सीट पर बिग बी के सामने कुछ फनी हरकते करते हैं, जिसे देख वे हंस-हंस के लोटपोट हो जाते हैं। सोनी टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में स्टूडियो में हंसी का माहौल देखने को मिला।

व्हाइट सूट पहने और क्लीन शेव किए हुए सुनील, कपिल के शो वाला ‘रिंकू भाभी’ के किरदार का अपना मजेदार गाना, 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' गाते हैं। उनके इस अंदाज को देखकर अमिताभ बेकाबू होकर हंस पड़ते हैं। वे ताली बजाते हैं और अपनी हंसी रोक नहीं पाते और सुनील की तारीफ करते हैं। ब्लैक सूट में दिख रहे कृष्णा भी उनकी मस्ती में शामिल हो जाते हैं और सुनील की कॉमेडी देख मुस्कुराने लगाते हैं। बता दें सुनील और कृष्णा दोनों ही कॉमेडी के साथ मिमिक्री के भी मास्टर हैं।

वे नेटफ्लिक्स पर हाल ही खत्म हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में भी धमाल मचाते नजर आए थे। सुनील कुछ समय पहले 'सनफ्लावर' और 'तांडव' में दिखे। सुनील और कृष्णा का दिवाली स्पेशल एपिसोड सोमवार (20 अक्टूबर) रात 9 बजे प्रसारित होगा। इसमें सुनील को अमिताभ की नकल करते हुए भी देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह