न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अनुपमा’ से अब हुई ‘राही’ की छुट्टी, एक्ट्रेस ने जताई निराशा, कंगना ने दिलजीत को किया सपोर्ट

कुछ साल पहले शुरू हुआ शो 'अनुपमा' टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक है। इसे पसंद करने वालों की कोई कमी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 12:59:12

2 News : ‘अनुपमा’ से अब हुई ‘राही’ की छुट्टी, एक्ट्रेस ने जताई निराशा, कंगना ने दिलजीत को किया सपोर्ट

कुछ साल पहले शुरू हुआ शो 'अनुपमा' टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक है। इसे पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग इस पर खूब प्यार लुटाते हैं। वे इसके हरेक किरदार को पसंद करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में शो से कुछ एक्टर्स की विदाई हो चुकी है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सीरियल में अनुपमा (रुपाली गांगुली) और अनुज (गौरव खन्ना) की गोद ली हुई बेटी ‘राही’ का रोल कर रहीं एक्ट्रेस अलीशा परवीन को रातोंरात शो से निकाल दिया गया है। अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं।

अलीशा ने 2 महीने पहले ही इस शो में एंट्री की थी। शो में 15 साल का लीप आने के बाद काफी बड़ा जेनरेशन गैप दिखाया गया था। अलीशा ने उनकी शो से छुट्टी होने पर कहा कि ये चौंकाने वाली और निराशाजनक खबर है। मुझे यकीन नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ और मुझे क्यों बदला जा रहा है। ‘अनुपमा’ के सेट पर आज मेरा आखिरी दिन था।

ये एक शानदार मौका था और हर कोई शिवम खजुरिया के साथ मेरी केमिस्ट्री को पसंद कर रहा था लेकिन मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि मुझे अचानक क्यों बदल दिया गया। मेरी मेकर्स के साथ कल एक मीटिंग हुई थी और मुझे इस फैसले के बारे में बताया गया था। मैं पूरी तरह से अनजान हूं लेकिन ऐसा कभी-कभी होता है। मैं अब अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देती रहूंगी। अलीशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी यह बात शेयर की है।

anupamaa,anupamma show,alisha parveen,actress alisha parveen,anupamaa alisha,rupali ganguli,kangana ranaut,actress kangana ranaut,diljit dosanjh,singer diljit dosanjh

कंगना रनौत ने कहा, शराब तो हर जगह बैन है लेकिन क्या लोगों की जिम्मेदारी...

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं रहती कि उनकी कही गई बातों पर किसी और की क्या रिएक्शन होगी। अब कंगना ने पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ को सपोर्ट किया है। बता दें दिलजीत इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर पर हैं।

हाल ही उनके आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कॉन्सर्ट के दौरान शराब या ड्रग्स से जुड़े गानों पर बैन लगा दिया गया था। इस पर खूब विवाद भी हुआ। कंगना ने दिलजीत का पक्ष लेते हुए कहा कि शराब तो हर जगह बैन है लेकिन क्या लोगों की जिम्मेदारी नहीं है? गानों में से आप हर चीज निकाल देंगे, फिल्मों से आप हर चीज निकाल देंगे।

कितने सारे जो शराब मुक्त राज्य हैं, तो क्या हां शराब नहीं बिकती? जबकि कितनी चीजें अवैध हैं तो क्या वो नहीं होती? कितने हादसों के वीडियो आ रहे हैं। वहां पर कौन फॉलो करता है ये नियम? कहने का मतलब ये है कि क्या ये लोगों की जिम्मेदारी नहीं है? उल्लेखनीय है कि दिलजीत भी उनके कार्यक्रमों में खड़ी की जा रही बाधाओं से आहत हैं और इस पर कई दफा नाराजगी दिखा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री