Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'अनुपमा' के वनराज ने झेला मानसिक तूफान: सुधांशु पांडे बोले – 'कुछ सीन ने अंदर तक हिला दिया, दवाइयां तक लेनी पड़ी'

‘अनुपमा’ में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने बताया कि कुछ सीन इतने भारी थे कि उन्हें दवाइयों का सहारा लेना पड़ा। चार साल बाद अब वो नए किरदारों की तलाश में हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 8:57:36

'अनुपमा' के वनराज ने झेला मानसिक तूफान: सुधांशु पांडे बोले – 'कुछ सीन ने अंदर तक हिला दिया, दवाइयां तक लेनी पड़ी'

टीवी के सबसे पॉपुलर और चर्चित शोज़ में से एक ‘अनुपमा’ में वनराज शाह का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई। सुधांशु एक सफल मॉडल, म्यूजिशियन और एक्टर होने के साथ-साथ हिंदी और साउथ की कई फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। लेकिन असली पहचान उन्हें वनराज बनकर ही मिली। हालांकि, अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 'अनुपमा' के सेट पर कुछ पल ऐसे आए, जब वे मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद टूट गए थे। उन भावनात्मक लम्हों का असर इतना गहरा था कि उन्हें दवाइयों का सहारा तक लेना पड़ा।

मुश्किल दौर से बाहर निकलने की जद्दोजहद

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सुधांशु ने बेहद ईमानदारी से अपने संघर्ष साझा किए। उन्होंने कहा, “कभी-कभी बहुत मुश्किल होता है उस फेज से बाहर निकलना। मैं खुद इससे गुज़रा हूं। कुछ ऐसे मोड़ आए जब मुझे नॉर्मल होने में समय लगा। कई बार कुछ दिन भी लग जाते थे।”

उनके शब्दों में वो तड़प और थकान झलक रही थी जो एक कलाकार के भीतर किरदार निभाते-निभाते कहीं न कहीं घर कर जाती है। उन्होंने यह भी उदाहरण दिया कि हॉलीवुड में डस्टिन हॉफमैन जैसे दिग्गज कलाकार भी किरदारों के बाद रिहैब की जरूरत महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि एक एक्टर के तौर पर ये समझना जरूरी होता है कि कब ब्रेक लेना है और खुद को संभालना है।
कुछ सीन इतने भारी पड़े कि दवाइयां लेनी पड़ीं

इंटरव्यू में आगे बढ़ते हुए सुधांशु ने कहा, “मैं संतुलित इंसान हूं, इसलिए मुझे पता है कब वापस आना है। लेकिन असर तो होता ही है। 'अनुपमा' में भी कुछ सीन ऐसे थे, जिन्होंने मुझे अंदर तक हिला दिया। मैं उस किरदार में इतनी गहराई तक उतर गया था कि कई बार दवाइयां लेनी पड़ीं।”

यह बयान यह दर्शाता है कि सुधांशु सिर्फ एक स्क्रीन फेस नहीं, बल्कि एक संजीदा कलाकार हैं जो अपने हर रोल में जान फूंकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता टीवी है या ओटीटी, मैं हर किरदार को 100% देता हूं।”

अब करना चाहते हैं कुछ नया, कुछ ताज़ा

लगभग चार साल तक 'अनुपमा' का हिस्सा रहे सुधांशु पांडे ने यह भी कहा कि वो इस शो के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने दिल से माना कि यह शो उनके करियर का एक अहम हिस्सा बना। एक्टर ने कहा कि अनुपमा ने हम सबको बहुत कुछ दिया। मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे ये शो नहीं करना था। लेकिन चार साल तक एक ही किरदार निभाने के बाद अब मैं थक गया हूं। अब उनका फोकस ऐसे किरदारों पर है जो सीमित समय के लिए हों, ताकि वो बार-बार खुद को नए रूप में तलाश सकें। एक्टर ने कहा कि अब मैं ऐसे रोल करना चाहता हूं जो 2-3 महीने में पूरे हो जाएं, और फिर किसी नए किरदार की ओर बढ़ूं। मैं एक ही किरदार में बंधकर नहीं रहना चाहता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका