रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स ने हाल ही में डांस कॉम्पिटिशन ट्रैक को काफी लंबा खींचा, जिससे दर्शक कुछ हद तक ऊबने लगे थे। लेकिन अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाने की तैयारी हो चुकी है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा, भावनाओं का सैलाब और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे। अब तक कहानी में यह दिखाया गया कि राही अपनी मां अनुपमा को हराने में नाकाम रहती है। माही की वजह से वह स्टेज पर गिर जाती है और उसके अंदर डर बैठ जाता है कि वह कभी अनुपमा को मात नहीं दे पाएगी। वहीं दूसरी तरफ गौतम गांधी अनुपमा को मुश्किल में डालने के लिए एक खतरनाक प्लान तैयार करता है।
कमरे में कैद अनुपमा
कहानी आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि गौतम अनुपमा को एक कमरे में बंद कर देता है। अनुपमा खुद को आज़ाद करने के लिए कई कोशिशें करती है। वह खिड़की से बाहर निकलने की भी कोशिश करती है लेकिन शीशा तोड़ते वक्त गिर जाती है और गंभीर चोट खा लेती है।
पराग बनेगा मददगार
इसी दौरान पराग को भनक लगती है कि अनुपमा को जबरन कमरे में कैद कर दिया गया है। वह तुरंत वहां पहुंचकर उसे बचाता है और बाहर निकालता है। अनुपमा चोटिल होने के बावजूद अपना परफॉर्मेंस देती है। स्टेज पर उसे देखकर डांस रानी राहत की सांस लेती हैं।














