न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर आया सामने, काजोल-इब्राहिम की ‘सरजमीं’ का टीजर भी हुआ रिलीज

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। फैंस को इसका बेसब्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 2:45:00

2 News : अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर आया सामने, काजोल-इब्राहिम की ‘सरजमीं’ का टीजर भी हुआ रिलीज

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। हाल ही न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर इसका पोस्टर रिलीज किया गया था। अब आज सोमवार (30 जून) को इसका मचअवेटेड ट्रेलर भी सामने आ गया। इस ट्रेलर में मजेदार सीन के साथ-साथ दिल छूने वाले सीन भी हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। ट्रेलर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है।

फिल्म 21 साल की ‘तन्वी रैना’ की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। तन्वी अपने साहस और हौसले के दम पर सबको चौंका देती हैं। फिल्म में तन्वी का किरदार एक्ट्रेस शुभांगी दत्त निभा रही हैं। ट्रेलर में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। इस फिल्म के जरिये शुभांगी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि शुभांगी को अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर' से चुना गया है। यह फिल्म इसलिए भी सबका ध्यान खींच रही है, क्योंकि 'ओम जय जगदीश' (2002) के बाद यह अनुपम के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है।

वे इस फिल्म में बतौर एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नासिर, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी और करण टैकर की भी अहम भूमिकाएं हैं। बता दें 'तन्वी द ग्रेट' का कान्स फिल्म फेस्टिवल और न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुका है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुपम ने कहा कि 'तन्वी द ग्रेट’ देखने वाला हर व्यक्ति थोड़ा दयालु या बदला हुआ महसूस करेगा। यह फिल्म हर उस व्यक्ति को मेरा ट्रिब्यूट है जो अलग है, लेकिन कम नहीं है।

यह एक ऑटिस्टिक, प्रतिभाशाली लड़की की कहानी है जो भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है। यह मेरे करिअर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है और मुझे विश्वास है कि भारत में दर्शक इससे उतनी ही गहराई से जुड़ेंगे, जितना दुनियाभर के दर्शक पहले से ही जुड़े हुए हैं। अनुपम 500 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

anupam kher,actor anupam kher,tanvi the great movie,shubhangi dutt,tanvi the great trailer,sarzameen movie,sarzameen,kajol,ibrahim ali khan,prithviraj sukumaran

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस दिन रिलीज होगी ‘सरजमीं’

हाल ही 27 जून को दिग्गज एक्ट्रेस काजोल की फिल्म ‘मां’ रिलीज हुई है। इस हॉरर मूवी को सिनेमाघरों में बढ़िया रिस्पोंस मिला है। इस बीच अब काजोल की अपकमिंग मूवी ‘सरजमीं’ का टीजर भी सामने आ गया। इसे आज सोमवार (30 जून) को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर रिलीज किया। फिल्म में काजोल के साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। आर्मी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का निर्देशन कायोज ईरानी ने किया है।

उन्होंने टीजर शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी किया है। कैप्शन में लिखा, “सरजमीं की सलामती से बढ़कर कुछ नहीं।” फिल्म की कहानी एक ऐसे सैनिक के बारे में है, जो कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। पृथ्वीराज ने आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई है। काजोल उनकी पत्नी के रोल में हैं। सबसे ज्यादा ध्यान इब्राहिम का लुक खींच रहा है। वे आतंकवादी बने हैं और उनका खतरनाक अवतार नजर आ रहा है। सिक्स पैक एब्स और दाढ़ी से वे खूंखार लग रहे हैं।

'सरजमीं' को 25 जुलाई को सिनेमाघरों के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म में मिहिर आहूजा, रोशेद खान, तारा शर्मा और जीतेंद्र जोशी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इब्राहिम ने इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘नादानियां’ मूवी के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इसमें उनके अपोजिट खुशी कपूर थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी