न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम ने किरण को बर्थडे पर ऐसे किया विश, सुशांत की 5वीं पुण्यतिथि पर श्वेता ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस व लीडर किरण खेर आज शनिवार (14 जून) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। किरण 73 साल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 1:25:35

2 News : अनुपम ने किरण को बर्थडे पर ऐसे किया विश, सुशांत की 5वीं पुण्यतिथि पर श्वेता ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस व लीडर किरण खेर आज शनिवार (14 जून) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। किरण 73 साल की हो गई हैं। इस मौके पर किरण को उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं। अनुपम ने किरण पर भरपूर प्यार लुटाते हुए उनके लिए एक इमोशनल नोट लिखा। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरण की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें किरण के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। वह अनुपम के साथ भी नजर आ रही हैं तो दो फोटो में उनके बेटे अभिनेता सिकंदर खेर भी हैं।

अनुपम ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रिय #किरण! हर साल अपने जन्मदिन पर पोस्ट करने के लिए नई तस्वीरें ढूंढ़ना एक मुश्किल काम है। लेकिन फिर मैं लगभग हर साल एक जैसी तस्वीरें पोस्ट करता हूं। क्योंकि वे आपके व्यक्तित्व का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करती हैं। मजेदार, सुंदर, सुरुचिपूर्ण, अधीर, प्यार करने वाली, दयालु, धैर्यवान नहीं, मौज-मस्ती करने वाली और जीवन का एक अलग हिस्सा। भगवान आपको लंबा और स्वस्थ जीवन दे। आप हमेशा खुश और शांतिपूर्ण रहें! हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं! #हैप्पीबर्थडेकिरण।” बता दें साल 1985 में अनुपम और किरण की शादी हुई थी।

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो 1980 के दशक में किरण की जिंदगी का स्ट्रगल टाइम चल रहा था। वह फिल्मों में काम पाने के लिए प्रोड्यूसर्स से मिलने जाती थीं। उस समय उनकी मुलाकात अनुपम से हुई। उस दौरान अनुपम भी खुद एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे। दोनों पहले चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में साथ थे, लेकिन एक-दूसरे को थोड़ा बहुत ही जानते थे। दोनों के बीच पहचान बढ़ी तो दोस्ती का रिश्ता बना। इस दौरान दोनों ही शादीशुदा थे, लेकिन अपनी शादी से खुश नहीं थे। दोनों एक-दूसरे से अपना दर्द बांटते थे। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अनुपम 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें नीना गुप्ता के साथ उनकी जोड़ी बनी है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, सुशांत सबको बराबरी से देखता था और हमेशा…

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज शनिवार (14 जून) को 5वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज भाई की पांचवीं पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को जब भाई चला गया, तब से बहुत कुछ बदल गया है। अब सीबीआई ने अदालत को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में सौंप दी है और हम उसे पाने की प्रक्रिया में हैं, लेकिन आज मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए, हिम्मत मत हारो। भगवान और अच्छाई में विश्वास कभी मत खोना।

हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किस बात के लिए जाना जाता था...उसकी सादगी, जिंदगी और सीखने के लिए कभी न खत्म होने वाला जोश और वो दिल जो प्यार से भरा था। वो सबको बराबरी से देखता था और हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहता था। उसकी मुस्कान और आंखों में एक बच्चे जैसी मासूमियत थी, जो किसी का भी दिल छू सकती थी। जब भी हम पूरे दिल से किसी से प्यार करते हैं, जब भी हम जिंदगी को बच्चे जैसी मासूमियत से देखते हैं, जब भी हम कुछ नया सीखने की चाह रखते हैं तब-तब वो हमारे साथ होता है।

देखो, उसने कितने लोगों के दिलों और दिमाग को छुआ और बदला। उसकी विरासत को आगे बढ़ने दो। तुम वो जलता हुआ दीया बनो जो और दीयों को रोशनी दे सके। किसी भी महान इंसान की विरासत उसके जाने के बाद और भी बड़ी होती है। जानते हो क्यों? क्योंकि उसकी शख्सियत की चमक कई पीढ़ियों तक असर छोड़ जाती है।” श्वेता ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें सुशांत पिता और श्वेता के साथ नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्वेता हमेशा सुशांत को याद करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज