न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम खेर ने राज शमानी को इसलिए बताया फेक, अक्षय-सैफ की फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू, वीडियो वायरल

राज शमानी के पॉडकास्ट में कई सेलेब्रिटीज आ चुके हैं। इनमें विजय माल्या, बिल गेट्स, जाकिर खान, भारती सिंह, आमिर खान, युजवेंद्र चहल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 3:04:48

2 News : अनुपम खेर ने राज शमानी को इसलिए बताया फेक, अक्षय-सैफ की फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू, वीडियो वायरल

राज शमानी के पॉडकास्ट में कई सेलेब्रिटीज आ चुके हैं। इनमें विजय माल्या, बिल गेट्स, जाकिर खान, भारती सिंह, आमिर खान, युजवेंद्र चहल, ललित मोदी समेत कई दिग्गज शामिल हैं। उनके पॉडकास्ट पर मिलियन में व्यूज हैं, जिसका मतलब है कि राज के अंदाज को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। पिछले महीने राज के शो पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे थे। अब अनुपम ने बिना नाम लिए राज पर निशाना साधते हुए उन्हें फेक बताया है। दरअसल अनुपम हाल ही में ‘चलचरित्र टॉक्स’ पॉडकास्ट पर अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, जो जुलाई में रिलीज हुई थी।

यहां अनुपम ने होस्ट से पूछा कि क्या उन्होंने उनकी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ देखी है। इसके जवाब में जब होस्ट ने ना कहा तो अनुपम ने समझाते हुए कहा कि किसी भी गेस्ट को बुलाने से पहले उसकी लेटेस्ट फिल्म या काम को देखना बेहद जरूरी है। अनुपम ने कहा कि आपको अपने गेस्ट की रिसर्च करनी चाहिए। उनकी नई फिल्म देखनी चाहिए। वरना बुलाने का क्या मतलब है? और हां, इसे एडिट मत करना, इसे फाइनल कट में रहने देना। इसी दौरान अनुपम ने राज का नाम लिए बिना कहा कि हाल ही में एक पॉडकास्ट पर उनसे लाइफ एडवाइस मांगी गई थी।

अनुपम ने कहा कि मैंने सलाह दी जिसे बाद में काट दिया गया। मैंने सलाह देते हुए कहा था, “बेटा, सक्सेस को कभी सिर पर मत चढ़ने देना। सफलता का मतलब और ज्यादा विनम्र बनना होना चाहिए। तुम छोटे शहर से आए हो, वो सादगी बनी रहनी चाहिए।” लेकिन राज ने इस हिस्से को पॉडकास्ट से हटा दिया। इस बात से नाराज होकर अनुपम ने कहा कि इसका मतलब वो फेक हैं। आपने मुझसे खुद सलाह मांगी और फिर उस हिस्से को काट दिया। जब भी मैं उन्हें सही और सच्ची होने की बात करते सुनूंगा, मुझे हमेशा शक रहेगा। फिलहाल राज ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। बता दें कि अनुपम 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। लोग उन्हें हर रोल में पसंद करते हैं फिर वो चाहे विलेन हो या कॉमेडियन। अनुपम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फोटो-वीडियो पोस्ट करते हैं।

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही है ‘हैवान’, अक्षय ने वीडियो शेयर कर सैफ को कहा ‘शैतान’

अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 सालों बाद फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं, जो पहले भी इन दोनों के साथ कई सफल फिल्में बना चुके हैं। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मनोरंजक वीडियो साझा कर इस नई यात्रा की घोषणा की, जिसमें वह सैफ के साथ मजाक करते दिख रहे हैं। अक्षय ने सैफ को वीडियो में कहा कि मैं इस ‘शैतान’ को अच्छे से जानता हूं। सैफ भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और प्रियदर्शन के साथ काम करने को मजेदार मानते हैं।

कोच्चि में शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोच्चि के खूबसूरत स्थानों पर फिल्म की शूटिंग जारी है और जल्द ही इसका अगला शेड्यूल शुरू होगा। इसकी रिलीज डेट की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि यह अगले साल थिएटर्स तक पहुंचेगी। ‘हैवान’ एक कॉमेडी और ड्रामा से सजी फिल्म है, क्योंकि प्रियदर्शन अपनी अनोखी कहानी कहने की कला के लिए जाने जाते हैं। अक्षय और सैफ की जोड़ी ने पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘ये दिल्लगी’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है और अब दर्शकों को उनकी जोड़ी से फिर से वैसी ही रोचक केमिस्ट्री की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह