न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम की ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए इन्होंने खड़े होकर बजाईं तालियां, शेयर किया वीडियो, फिर टली अनुष्का की फिल्म

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर फैंस में क्रेज है। यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 12:30:52

2 News : अनुपम की ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए इन्होंने खड़े होकर बजाईं तालियां, शेयर किया वीडियो, फिर टली अनुष्का की फिल्म

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर फैंस में क्रेज है। यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी। अनुपम ने आज रविवार (6 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी पोस्ट की। इसमें उन्होंने बताया कि शनिवार को स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए खड़े होकर तालियां बजाई गईं, जो उनके लिए यादगार पल बन गया। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नेशनल डिफेंस अकादमी में ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए खड़े होकर तालियां बजाई गईं। एक अभिनेता और मनोरंजनकर्ता के रूप में मेरे 40 साल के करिअर में यह मेरे जीवन का सबसे यादगार पल है। भारत में ‘तन्वी द ग्रेट’ की पहली स्क्रीनिंग नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला में थी, एक ऐसी जगह जहां युवा कैडेट्स को हमारे सशस्त्र सेवा अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। एकेडमी (NDA) के कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने कैडेट्स से फिल्म के बारे में अपनी राय स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने को कहा, तो NDA के हबीबुल्लाह ऑडिटोरियम में मौजूद सभी लोग तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खड़े हो गए।

यह मेरे लिए एक बहुत ही भावुक और कभी न भूल पाने वाला पल था। मैंने और टीम ने फिल्म बनाने में कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन इस पल ने सारी मेहनत को सार्थक कर दिया। भले ही फिल्म का भविष्य अनिश्चित हो, लेकिन 2500 से अधिक कैडेट्स और अधिकारियों का उत्साह और समर्थन ब्लॉकबस्टर अनुभव रहा। सभी लोगों के प्रति आभार।” बता दें शनिवार को फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

अनुपम के डायरेक्शन में तैयार फिल्म में ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने संगीत दिया है। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) के साथ मिलकर किया है। फिल्म में अनुपम के साथ ही इयान ग्लेन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, नासिर और शुभांगी अहम भूमिकाओं में हैं।

अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु की फिल्म ‘घाटी’ पहले इस दिन होनी थी रिलीज

अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु स्टारर एक्शन-ड्रामा मूवी 'घाटी' को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म पहले 11 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे बाद में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने कहा कि देरी पेंडिंग पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य के कारण हुई है। प्रोडक्शन हाउस, यूवी क्रिएशन्स ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर अपडेट साझा की। टीम ने कहा कि 'घाटी' सिर्फ एक फिल्म से कहीं ज्यादा है और इसे उनके इच्छित तरीके से पूरा करने के लिए और अधिक समय की आवश्यकता है।

सिनेमा एक जीवंत नदी है..कभी-कभी यह आगे बढ़ती है, कभी-कभी गहराई पाने के लिए रुक जाती है। ‘घाटी’ केवल एक फिल्म नहीं है; यह एक पहाड़ी प्रतिध्वनि है, एक जंगली हवा है, पत्थर और मिट्टी से उकेरी गई कहानी है। हर फ्रेम, हर सांस का सम्मान करने के लिए, हमने अपनी बाहों में इसकी उड़ान को थोड़ा और लंबा रखने का फैसला किया है। हमें विश्वास है कि यह प्रतीक्षा अनुभव को और समृद्ध, अधिक गहन, अधिक अविस्मरणीय बना देगी। आपके प्यार और धैर्य के लिए धन्यवाद।”

यह दूसरी बार है जब फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। पहले इसे 18 अप्रैल के लिए प्लान किया गया था। ‘घाटी’ के डायरेक्टर कृष जगरलामुदी हैं। अनुष्का के साथ यह उनकी दूसरी बार फिल्म है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। अनुष्का को आखिरी बार साल 2023 की रोमांटिक कॉमेडी ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक