My cousin brother #SunilKher sent this video from his home in Jammu. I called immediately and asked him if he and his family are ok? He laughed a little proudly and said, भैया! हम भारत में है! हम हिंदुस्तानी है।हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माà
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की पोस्ट
इस बीच एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैक टू बैक कुछ पोस्ट शेयर की हैं, जो चर्चा में आ गए हैं। यहां कंगना ने जम्मू से इस मुश्किल वक्त में मजबूत बने रहने को कहा है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एयर डिफेंस एस-400 को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “हमारे एयर डिफेंस सुदर्शन चक्र एस-400 ने पाकिस्तान के हवाई हमले को मुंहतोड़ जवाब देकर बर्बाद कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में रूस के साथ एस-400 समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। कंगना ने अपनी अगली स्टोरी में जम्मू को मजबूत बने रहने को कहा है। उन्होंने लिखा, “जम्मू निशाने पर है। भारतीय वायु रक्षा ने जम्मू के पास पाकिस्तान के ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है। जम्मू में मजबूत बनो।” इसके अलावा कंगना ने अमृतसर से एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में एस-400 कई पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराते हुए दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने उन लोगों को फटकार लगाई है जो इस संजीदा वक्त में भी मजाकिया टिप्पणी कर मीम बना रहे हैं।













