न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम ने अपने 70वें जन्मदिन पर शेयर की यह खास पोस्ट, अब यहां ले सकेंगे सोनू की फिल्म ‘फतेह’ का मजा

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज शुक्रवार (7 मार्च) को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके लाखों-करोड़ों फैंस और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 1:43:04

2 News : अनुपम ने अपने 70वें जन्मदिन पर शेयर की यह खास पोस्ट, अब यहां ले सकेंगे सोनू की फिल्म ‘फतेह’ का मजा

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज शुक्रवार (7 मार्च) को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके लाखों-करोड़ों फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं। अनुपम ने भी अपने इस खास दिन पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वे इस बार हरिद्वार में परिवार के साथ खास अंदाज में जन्मदिन मनाएंगे। अनुपम ने एक वीडियो मोंटाज शेयर करते हुए बताया कि वे ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने ज्यादातर अपनी उम्र से बड़े किरदारों को पर्दे पर उतारा है।

अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “आज मेरा 70वां जन्मदिन है, जिस शख्स ने फिल्मों में 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई हो और फिर ज्यादातर अपनी उम्र से बड़े किरदारों में दिखा हो, उसकी जवानी तो अब शुरू हुई है! उम्र कैसे केवल एक नंबर है, मैं इसका परफेक्ट उदाहरण हूं। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।” अनुपम ने यह भी बताया कि इस बार उनका जन्मदिन खास है। उन्होंने लिखा कि मैं परिवार, दोस्तों के साथ हरिद्वार आ चुका हूं। इस बार जन्मदिन स्पेशल और पूरी तरह से सनातनी होगा।

इस बीच अनुपम जन्मदिन मनाने के लिए आज अपने दोस्त अनिल कपूर के साथ हरिद्वार पहुंचे। यहां वे सबसे पहले जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गऊ पूजा कर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान काफी संख्या में साधु संत भी मौजूद रहे। इससे पहले गुरुवार शाम अनुपम ने अपनी मां दुलारी और भाई राजू खेर के साथ गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो में वे मां और भाई के साथ गंगा घाट पर पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं।

उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “जन्मदिन से एक दिन पहले मां गंगा के आंचल में।” अनुपम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 'तुमको मेरी कसम' फिल्म में नजर आएंगे जो इंदिरा आईवीएफ के फाउंडर डॉ. अजय मुर्डिया के जीवन से इंस्पायर है। इसके अलावा अनुपम के पास प्रभास के साथ भी एक फिल्म है, जिसके टाइटल की घोषणा अभी निर्माताओं ने नहीं की है। अनुपम 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म ‘फतेह’

सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फतेह’ इसी साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘फतेह’ का भारत में नेट कलेक्शन 13.3 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 19 करोड़ रुपए रहा। जो दर्शक इस फिल्म को देखने से चूक गए थे उनके लिए अच्छी खबर है। अब इस फिल्म का मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लिया जा सकता है। इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

जियोहॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर साझा की है और लिखा है, “जब बात इंसाफ की हो, तो सिर्फ एक नाम काफी है - फतेह #JioHotstar पर अब #Fateh स्ट्रीमिंग हो रही है #FatehOnJioHotstar.” फिल्म की कहानी ‘फतेह सिंह’ नाम के एक पूर्व अधिकारी के बारे में है, जो पंजाब में डेयरी फार्मिंग सुपरवाइजर के रूप में बहुत शांतिपूर्ण जीवन जीता है। निमृत कौर नाम की गांव की लड़की साइबर क्राइम सिंडिकेट का शिकार हो गई।

एक नैतिक हैकर के साथ सेना में शामिल होने के बाद फतेह, निमृत को बचाने और अपराध को समाप्त करने के लिए लड़ाई लड़ता है। फिल्म में सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडीज, शिवज्योति राजपूत, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज, प्रकाश बेलावाड़ी, बिनू ढिल्लों और दिब्येंदु भट्टाचार्य के भी अहम रोल हैं। यह सोनू की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म है। उमेश बंसल ने फिल्म का सह-निर्माण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी