न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं हमेशा नियमों का पालन करता हूं मेरे साथ ऐसा क्यों... X अकाउंट लॉक होने पर अनुपम खेर ने एलन मस्क से पूछा सवाल

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को उस समय झटका लगा जब उनका X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट अचानक लॉक कर दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 4:36:33

मैं हमेशा नियमों का पालन करता हूं मेरे साथ ऐसा क्यों... X अकाउंट लॉक होने पर अनुपम खेर ने एलन मस्क से पूछा सवाल

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को उस समय झटका लगा जब उनका X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट अचानक लॉक कर दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वह हमेशा प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन करते हैं। हालांकि, जब उनका अकाउंट बहाल हुआ, तो उन्होंने एक्स के मालिक एलन मस्क को संबोधित करते हुए सवाल किया कि आखिर उनका अकाउंट क्यों लॉक किया गया था।

एलन मस्क को लिखा खुला पत्र

69 वर्षीय अभिनेता अनुपम खेर ने अपने एक्स अकाउंट लॉक होने का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था—
"आपका अकाउंट लॉक कर दिया गया है क्योंकि X को आपके अकाउंट पर पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (DMCA) नोटिस मिला है।"

इसके साथ यह भी स्पष्ट किया गया कि DMCA के तहत कॉपीराइट ओनर X को सूचित कर सकते हैं कि किसी यूजर ने उनके अधिकारों का उल्लंघन किया है।

खेर बोले- मैं हमेशा नियमों का पालन करता हूं

पोस्ट शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा— "डियर X! भले ही मेरा अकाउंट बहाल कर दिया गया हो, लेकिन इसे लॉक देखकर मैं बेहद हैरान था। मैं सितंबर 2007 से इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा हूं और हमेशा X (ट्विटर) व सोशल मीडिया कॉपीराइट नियमों का पालन करता हूं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि मेरी किस पोस्ट ने नियमों का उल्लंघन किया? धन्यवाद! @ElonMusk."

वर्कफ्रंट पर अनुपम खेर

अगर बात करें खेर के वर्कफ्रंट की, तो वह हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आए थे। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अपनी 544वीं फिल्म की घोषणा की है, जिसमें वह बाहुबली स्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

अनुपम खेर ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने प्रभास के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा— "अनाउंसमेंट: यह बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म भारतीय सिनेमा के बाहुबली के साथ होगी।"

इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी करेंगे और इसे 'पुष्पा 2' के मेकर्स मैत्री मूवीज प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ