न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम बोले, काश! मेरा खुद का बच्चा होता..., अरुणिता-पवनदीप की इस खबर ने सबको चौंकाया

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर करीब चार दशक से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं। वे 500 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 7:10:24

2 News : अनुपम बोले, काश! मेरा खुद का बच्चा होता..., अरुणिता-पवनदीप की इस खबर ने सबको चौंकाया

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर करीब चार दशक से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं। वे 500 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग किरदार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। अनुपम 69 साल के हो चुके हैं और वे आज भी काफी बिजी कलाकार हैं। अनुपम के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली पत्नी मधु मालती और एक्ट्रेस किरण खेर ने अपने पहले पति बिजनेसमैन गौतम बैरी को तलाक देने के बाद साल 1985 में एक-दूसरे के साथ शादी की थी। तब किरण के बेटे सिकंदर 4 साल के थे।

ऐसे में अनुपम ने सिकंदर को अपनाकर उन्हें सरनेम दिया। हालांकि अब अनुपम को खुद के बच्चे न होने का गम सता रहा है। एक इंटरव्यू में शुभांकर मिश्रा ने अनुपम से पूछा कि क्या उन्हें अपने बच्चे की कमी महसूस होती है? इस पर अनुपम ने कहा कि मुझे पहले ऐसा नहीं लगता था, लेकिन अब कभी-कभी लगता है। पिछले 7-8 सालों से ऐसा लगने लगा है कि काश! मेरा खुद का बच्चा होता। ऐसा नहीं है कि मैं सिकंदर के साथ खुश नहीं हूं। लेकिन, एक बच्चे को बड़ा होता देखना खुशी की बात होती है।

मैं चाहता तो इस सवाल का जवाब देने से बच भी सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। ये मेरे जीवन की कोई त्रासदी नहीं है। लेकिन, हां! कभी-कभी लगता है कि होता तो अच्छा होता। पहले मैं अपने काम में बिजी रहता था, लेकिन 50-55 साल की उम्र के बाद से मुझे एक खालीपन महसूस होने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि किरण अपने कामों में व्यस्त हैं, और सिकंदर अपने कामों में। मेरा संगठन है, ‘अनुपम खेर फाउंडेशन’। वहां मैं बच्चों के साथ काम करता हूं। हम बच्चों के साथ बहुत काम करते हैं और कभी-कभी जब मैं वहां अपने दोस्तों के बच्चों और इस तरह की चीजों को देखता हूं...तो मुझे बच्चों की कमी खलती है। लेकिन यह खोने का एहसास नहीं है।

anupam kher,actor anupam kher,sikandar kher,kirron kher,anupam kirron,arunita kanjilal,pawandeep rajan,arunita pawandeep,indian idol 12

AI टूल की मदद से फोटो में अरुणिता के बनाया गया बेबी बंप

‘इंडियन आइडल 12’ से लोकप्रिय हुईं सिंगर अरुणिता कांजीलाल और सिंगर पवनदीप अक्सर अपने गानों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। शो के दौरान दोनों की दोस्ती को प्यार का नाम दिया गया था। हाल ही उन्हें लेकर एक खबर सामने आई, जिसने सबको चौंका दिया। कहा गया कि शादी से पहले ही अरुणिता प्रेग्नेंट हो गई हैं और पवनदीप जल्द ही पिता बनने वाले हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि ये खबरें फेक हैं और अरुणिता के बेबी बंप को AI टूल की मदद से बनाया गया है। दरअसल अरुणिता ने हाल ही इंस्टाग्राम पर दुर्गा पूजा की कुछ फोटो शेयर की थीं। इनमें AI की मदद से नकली बेबी बंप बनाकर पवनदीप को भी साथ जोड़ दिया गया। बता दें कि अरुणिता और पवनदीप ने ‘इंडियन आइडल 12’ में अपने सिंगिंग टेलेंट से सबको प्रभावित किया था। इसके बाद से उनमें नजदीकियां भी बढ़ गई थीं।

उन्हें अक्सर साथ में बैठे हुए और कई बार युगल गाने गाते हुए देखा गया। यहां तक कि पवन ने कई बार बोला कि उन्हें अरुणिता बेहद अच्छी लगती हैं क्योंकि वो बहुत अच्छा गाना गाती हैं। इसके पहले दोनों की शादी को लेकर खूब बातें हुई थी, लेकिन उस दौरान एक इंटरव्यू में अरुणिता ने कहा था कि हम दोनों को लेकर लोग ना जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री