न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम खेर ने माना, मैंने कई बार पत्नी को पहुंचाई है ठेस, बच्चा नहीं होने पर होता है खालीपन महसूस

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और एक्ट्रेस किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। किरण के पहले पति गौतम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 7:49:42

2 News : अनुपम खेर ने माना, मैंने कई बार पत्नी को पहुंचाई है ठेस, बच्चा नहीं होने पर होता है खालीपन महसूस

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और एक्ट्रेस किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। किरण के पहले पति गौतम बेरी से एक बेटा सिकंदर खेर हैं, जिसे अनुपम ने अपनाया और पाला-पोसा। सिकंदर अब बॉलीवुड में एक्टिव हैं। अनुपम और किरण की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। अब 70 वर्षीय अनुपम ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। अनुपम ने कहा कि मेरी शादी दुनिया की सबसे अच्छी शादी नहीं है। मैंने कई बार अपनी पत्नी को ठेस पहुंचाई है।

मैंने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि जिंदगी में असफलताएं मिलेंगी और खुद पर काम करना जरूरी है। थकान किसी भी रिश्ते का हिस्सा होती है। किसी मोड़ पर वो आग बुझ सकती है, लेकिन यादें बनी रहती हैं और रिश्ते को निभाने का इरादा जिंदा रहता है। मेरी शादी भले ही परफेक्ट न हो, लेकिन मैंने हमेशा किरण के लिए सम्मान, करुणा और भावनाएं बनाए रखी हैं। यही हमारे रिश्ते की बुनियाद है। आज प्यार सबसे उलझाने वाला एहसास बन गया है।

लोग साथ रहते हैं ताकि पता चल सके कि सामने वाला इंसान कैसा है लेकिन उसमें कोई आश्चर्य या विस्मय नहीं रह जाता। मेरा मानना है कि जब एक रिश्ता अभी खोजा जा रहा हो, तभी उसे शादी में बदलना चाहिए। बाकी चीजें तो जिंदगी भर चलती रहेंगी। अगर कोई इंसान 10%, 20% या ज्यादा से ज्यादा 30% भी वैसा लगे जैसा आप चाहते हैं, तो उससे शादी कर लीजिए। फिर रिश्ते को समझिए और आगे बढ़िए।

anupam kher,actor anupam kher,kirron kher,actress kirron kher,anupam kirron,sikandar kher,tanvi the great,metro in dino,kirron pregnant

अनुपम ने कहा, किरण कंसीव नहीं कर पा रही थी और जब…

शादी के 40 साल बाद अनुपम को महसूस होता है कि उनका अपना बच्चा भी होना चाहिए। अनुपम से उनके स्टेटमेंट के बारे में पूछा गया कि उन्हें अपनी आंखों के सामने एक बच्चे को बड़ा होते न देख पाने के कारण उन्हें कुछ खालीपन लगता है। इस पर अनुपम ने कहा कि मुझे पहले नहीं लगता था, लेकिन जैसे ही मैं 60 साल का हुआ मैंने इस बारे में सोचना शुरू कर दिया। मैंने बच्चों के साथ काफी काम किया है। मेरे फाउंडेशन ने काम किया है।

मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। मैं एक शो करता था ‘से ना समथिंग टू अनुपम अंकल’ जो कि एक चिल्ड्रन शो था। किसी ने मुझसे पूछा कि क्या आप ये फील कर सकते हो? मैंने कहा हां और यह सच है। अनुपम से फिर पूछा गया कि क्यों उनके खुद के बच्चे नहीं हुए तो उन्होंने बताया कि किरण कंसीव नहीं कर पा रही थी और जब उन्होंने एक बार कंसीव किया तो वो सही हिसाब से नहीं बढ़ रहा था।

इसके बाद मैं काम में बिजी रहा और सिकंदर अच्छा...अभी भी अच्छा है सिकंदर मेरे लिए। वह जब 4 साल का था तब मेरी लाइफ में आया, जब मेरी किरण से शादी हुई मुझे कुछ मिसिंग नहीं लगा। अनुपम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ रिलीज हुई थी। अब जल्द ही एक्टर और डायरेक्टर के रूप में उनकी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ आने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी