न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुभव का खुलासा, शाहरुख को गिरता हुआ देखना चाहते थे कई लोग, अजय से 18 साल से बातचीत बंद होने पर बोले ऐसा

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (59) ने शाहरुख खान को लेकर ‘रा.वन’ (2011) फिल्म बनाई थी। फिल्म की स्टोरीटेलिंग, राइटिंग और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 8:28:05

अनुभव का खुलासा, शाहरुख को गिरता हुआ देखना चाहते थे कई लोग, अजय से 18 साल से बातचीत बंद होने पर बोले ऐसा

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (59) ने शाहरुख खान को लेकर ‘रा.वन’ (2011) फिल्म बनाई थी। फिल्म की स्टोरीटेलिंग, राइटिंग और कॉन्सेप्ट लोगों को बहुत पसंद आया था। हालांकि फिल्म चली नहीं। हाल ही में अनुभव ने द लल्लनटॉप के शो ‘गेस्ट इन द न्यूज रूम’ में शिरकत की थी, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। अनुभव ने कहा कि जब फिल्म का दूसरा हफ्ता चल रहा था, उस वक्त तक ये पता चल गया था कि फिल्म वैसी नहीं जाएगी जैसी सोची गई थी।

तो मेरी फ्लाइट लंदन से थी, तब मैं सोचा कि मैं एक दिन रुकूंगा और किशोर लुल्ला को मिलकर सवाल पूछूंगा। तब मैं बहुत डिप्रेशन में था। उस वक्त ब्लैक बेरी मैसेज हुआ करते थे, उस पर फिल्म को लेकर अजीब सी बातें हो रही थीं। और मैं जब कह रहा हूं कि कमजोर फिल्म थी तो मैं बतौर निर्देशक कह रहा हूं कि मुझसे वहां क्या कमी रह गई। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनको वो फिल्म बहुत पसंद भी है, ये 50-50 का आंकड़ा है।

लेकिन एक वो दौर था जब मेरा ऐसा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर एक बड़ा तबका ऐसा था, जो शाहरुख को गिरते हुए देखना चाहता था। तो मेरा ऐसा मानना है और मैं काफी समय तक उस इंडस्ट्री में रहा हूं तो मैं उस इंडस्ट्री को बहुत अच्छे से जानता हूं। उल्लेखनीय है कि अनुभव पहले भी शाहरुख के बारे में ऐसी बात कह चुके हैं। अनुभव ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’, ‘थप्पड़’ जैसी कई कमाल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

anubhav sinha,filmmaker anubhav sinha,director anubhav sinha,shahrukh khan,ra one movie,ajay devgn,cash movie,anubhav shahrukh,anubhav ajay

अनुभव सिन्हा ने कहा, मेरी अजय से कभी कोई लड़ाई नहीं हुई, वो बस मुझसे बात नहीं करते और…

अनुभव सिन्हा ने खुलासा किया कि अजय देवगन से उनकी पिछले 18 सालों से कोई बातचीत नहीं हुई है। साल 2007 में आई फिल्म 'कैश' में दोनों ने साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा। अनुभव ने कहा कि हमारी कभी कोई लड़ाई नहीं हुई। वो बस मुझसे बात नहीं करते और मुझे नहीं पता क्यों, शुरुआत में मैंने सोचा कि शायद वो बिजी होंगे या मैसेज मिस हो गया होगा, लेकिन अब 18 साल हो चुके हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हुआ।

प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के बीच कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं था। कहा जाता था कि 'कैश' के एक गाने को लेकर अजय और अनुभव के बीच अनबन हुई थी, लेकिन अनुभव ने इस बात को पूरी तरह नकार दिया। अनुभव ने माना कि शायद उनके राजनीतिक विचारों पर की गई टिप्पणियों से अजय नाराज हो गए होंगे।

अनुभव ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर कई लोगों के राजनीतिक विचारों पर टिप्पणी की थी, शायद मैंने अजय के बारे में भी कुछ कह दिया हो। लेकिन मैं आज भी उनका बहुत सम्मान करता हूं। अजय मेरे पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे। वो बहुत मजेदार इंसान हैं, दोस्ती निभाने वाले, हमेशा दोस्तों के लिए खड़े रहने वाले।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ