न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनु मलिक ने दिया भतीजे अमाल के आरोपों का जवाब, ट्विंकल इसलिए कभी नहीं बनवाएंगी अक्षय के नाम का टैटू

कलर्स टीवी पर जारी सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें म्यूजिक कंपोजर व सिंगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 1:34:53

2 News : अनु मलिक ने दिया भतीजे अमाल के आरोपों का जवाब, ट्विंकल इसलिए कभी नहीं बनवाएंगी अक्षय के नाम का टैटू

कलर्स टीवी पर जारी सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें म्यूजिक कंपोजर व सिंगर अमाल मलिक घर में मौजूद साथी कंटेस्टेंट्स से अक्सर अपने परिवार और करिअर के बारे में बातें करते हैं। हाल ही उन्होंने अपने ताऊ दिग्गज संगीतकार व सिंगर अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अनु ने उनके पिता डब्बू मलिक के साथ विश्वासघात किया था। एक बार मुंबई में बाढ़ के दौरान अनु का परिवार उन्हें बीच सड़क पर छोड़कर चला गया था। अमाल ने शो में आने से पहले भी अनु पर निशाना साधा था। अब भतीजे अमाल के आरोपों पर अनु ने चुप्पी तोड़ी है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनु (64) ने कहा कि झूठ को चाहे कितनी बार दोहराया जाए, वह सच नहीं बन सकता। मैं हर छोटी-बड़ी बात पर रिएक्शन नहीं देना चाहता। अपनी एनर्जी को ऐसे विवादों में खर्च करने के बजाय मैं संगीत पर ध्यान देना पसंद करता हूं। सच्चाई अपने आप समय आने पर सामने आ ही जाती है। अनु ने इस दौरान अपने दिवंगत पिता मशहूर संगीतकार सरदार मलिक की सीख को याद करते हुए कहा कि पापा हमेशा कहते थे कि अपने मन में जहर को जगह मत दो। अगर ऐसा करोगे तो कभी अच्छे संगीतकार नहीं बन पाओगे।

जब भी कोई मुझे चोट पहुंचाता है, तो मैं सारा ध्यान संगीत पर लगा देता हूं। मैं पियानो पर बैठकर नई धुनें बनाता हूं, यही मेरा जवाब है। मुझे लगता है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में मेरी प्रतिभा को कम आंका गया है। मुझे पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया गया। मेरे अंदर अभी भी बहुत कुछ बाकी है जो मैं लोगों को देना चाहता हूं। मेहनत और समय के साथ सच्चा टैलेंट हमेशा अपनी जगह बना लेता है। मैं नए एक्सपरिमेंट करने के लिए एक्साइटेड हूं। बता दें अनु बॉलीवुड के उन चंद संगीतकारों में हैं, जिन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने दिए हैं।

2 News : अनु मलिक ने दिया भतीजे अमाल के आरोपों का जवाब, ट्विंकल इसलिए कभी नहीं बनवाएंगी अक्षय के नाम का टैटू

साल 2001 में हुई थी ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रियलिटी शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ धूम मचा रहा है। शो में लगातार सेलेब्स का आना-जाना लगा रहता है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में ट्विंकल खन्ना के पति अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान आए। जहां पर अक्षय ने अपने टैटू के बारे में बात की। दरअसल अक्षय ने अपनी बॉडी पर ट्विंकल के नाम का टैटू बनवाया हुआ है जिसे वो कई बार फ्लॉन्ट करते हुए नजर आते हैं। अब शो में अक्षय ने इस बारे में बात की।

शो में सैफ ने अपने टैटू के बारे में बात करना शुरू किया। सैफ ने खुलासा किया कि वो हमेशा से करीना को लेकर श्योर थे और उनके नाम का टैटू बनवाने के बारे में सोच रहे थे। उन्होंने सोचा था कि वो कहीं छुपाकर टैटू बनवा सकते थे लेकिन जब तक उन्हें पता चलता उन्होंने हाथ पर नाम लिखवा लिया था। इसके बाद अक्षय ने अपने टैटू के बारे में बात की। अक्षय ने अपनी कमर पर बेटे आरव और दोनों कंधों पर बेटी नितारा व पत्नी ट्विंकल का नाम लिखवाया है। अक्षय ट्विंकल को प्यार से टीना कहते हैं।

इसी बीच ट्विंकल ने कहा कि वो कभी अक्षय के नाम का टैटू नहीं बनवाएंगी। ट्विंकल ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिंदगी में कुछ भी परमानेंट नहीं है। टैटू, शादी कुछ भी। मैं कोई टैटू नहीं बनवाना चाहती हूं फिर बाद में मुझे चेंज करना पड़े। उल्लेखनीय है कि अक्षय और ट्विंकल की शादी को 24 साल हो चुके हैं। कपल साल 2001 में शादी के बंधन में बंधा था और उनके दो बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी