न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अंतिम’ से ‘भाई का बर्थडे’ गाने का ट्रेलर और ‘RRR’ का पोस्टर आया सामने, जानें-‘बधाई दो’ की रिलीज डेट

सलमान खान की फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रुथ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान के साथ उनके बहनोई यानी अर्पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 9:07:06

‘अंतिम’ से ‘भाई का बर्थडे’ गाने का ट्रेलर और ‘RRR’ का पोस्टर आया सामने, जानें-‘बधाई दो’ की रिलीज डेट

सलमान खान की फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रुथ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान के साथ उनके बहनोई यानी अर्पिता के पति आयुष शर्मा मुख्य रोल में हैं। इसका पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किया गया था। इसमें एक्टर वरुण धवन भी दिखे थे। अब फिल्म का दूसरा गाना ‘भाई का बर्थडे’ रिलीज होने वाला है। निर्माताओं ने शनिवार को गाने का ट्रेलर रिलीज कर दिया। इसे गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे आयुष पर फिल्माया गया है, जहां वे गिरोह के एक लीडर का जन्मदिन मना रहे हैं।

आयुष के देसी डांस मूव्स के साथ बर्थडे मनाया जा रहा है। गाने को मुदस्सर ने कोरियोग्राफ किया है। ये गाना 1 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस मौके पर आयुष जयपुर स्थित विश्व विख्यात राजमंदिर थिएटर का दौरा करेंगे और उन सभी फैंस से मिलेंगे जिनका जन्मदिन नवंबर में आता है। गाने को हितेश मोदक ने कंपोज किया है, बैकग्राउंड वोकल्स साजिद खान ने दिए हैं। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन वाली यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

antim the final truth,rrr movie,badhaai do movie,Salman Khan,alia bhatt,rajkumar rao,bollywood news in hindi

आरआरआर में आलिया भट्ट और अजय देवगन की भी है खास भूमिका

डायरेक्टर एसएस राजामौली लंबे समय से फिल्म 'आरआरआर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार से मुंबई में फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया। राजामौली ने इसी दिन फिल्म की पहली झलक (प्रोमो) दिखाने की योजना बनाई थी, लेकिन कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन के कारण इस स्थगित कर दिया गया। बहरहाल मेकर्स ने शनिवार को एक नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही ये घोषणा की है कि फिल्म का पहला टीजर 1 नवंबर को रिलीज होगा। पोस्टर में अभिनेता जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं।

पिछले हफ्ते निर्माताओं ने घोषणा की थी कि फिल्म का प्रचार 29 अक्टूबर से शुरू होगा। वे भारत के कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक नया अपडेट साझा किया है, जिसमें लिखा है, "1 नवंबर को सुबह 11 बजे #RRRMovie की 45-सैकंड की झलक जारी #RRRGlimpse" फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। 'आरआरआर' तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित आरआरआर 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

antim the final truth,rrr movie,badhaai do movie,Salman Khan,alia bhatt,rajkumar rao,bollywood news in hindi

बधाई दो फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे राजकुमार और भूमि

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर 'बधाई दो' 2022 के गणतंत्र दिवस वीकेंड में थिएटरों में रिलीज की जाएगी। डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी ने कहा कि जब पारिवारिक मनोरंजन विशेष रूप से कॉमेडी फिल्मों की बात आती है, तो सिनेमा एक आदर्श मंच है क्योंकि इसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है। हम गणतंत्र दिवस सप्ताहांत में सिनेमा हॉल में फिल्म लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह एक संपूर्ण मनोरंजक फिल्म है और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में उतना ही आनंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया है।

फिल्म में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकार हैं। राजकुमार व भूमि पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। राजकुमार महिला थाने में एक पुलिसवाले की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे, जबकि भूमि एक पीटी टीचर बनी हैं। जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' को अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर