न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन कमाल नहीं दिखा पाई ‘अंतिम’, सलमान की शादी को लेकर बोले आयुष! दिशा पटानी हुईं ट्रोल

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की मच अवेटेड फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' शुक्रवार (26 नवंबर) को रिलीज हुई। मेकर्स को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 5:37:12

पहले दिन कमाल नहीं दिखा पाई ‘अंतिम’, सलमान की शादी को लेकर बोले आयुष! दिशा पटानी हुईं ट्रोल

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की मच अवेटेड फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' शुक्रवार (26 नवंबर) को रिलीज हुई। मेकर्स को पहले दिन इससे अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन वह इस पर खरी नहीं उतरी। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 4.5 करोड़ रुपए की कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि वीकेंड (शनिवार व रविवार) को फिल्म का कलेक्शन बेहतर रहेगा। उल्लेखनीय है कि 5 नवंबर को रिलीज हुई सूर्यवंशी ने ओपनिंग डे पर 26.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अंतिम देशभर में 3200 स्क्रीुन पर रिलीज हुई है, जबकि सूर्यवंशी को 5300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

अंतिम मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ का रीमेक है। फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर जबकि प्रोड्यूसर सलमान हैं। टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस बीच, जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म सत्यमेव जयते 2 गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से आधी रह गई है। फिल्म ने पहले दिन 3.60 करोड़ और दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपए कमाए।

antim,Salman Khan,ayush sharma,disha patani,bollywood news in hindi

सलमान के पास शादी के लिए समय नहीं : आयुष

आयुष शर्मा का मानना है कि सलमान की काम करने की शैली ऐसी है कि उनके पास शादी करने का समय नहीं है। आयुष ने कहा कि मैं उनकी शादी के टॉपिक से दूर रहता हूं। मैंने उनकी जिंदगी को जिस तरह से देखा है, जिस तरह से वे काम करते हैं, मुझे नहीं लगता कि उनके पास शादी के लिए समय है। मुझे बस यही लगता है कि वे जैसे हैं वैसे ही खुश हैं। वह अपने फैसले खुद लेंगे। सलमान एक साधारण जीवन शैली का पालन करते हैं। मैं उनके जैसा सरल नहीं हूं। सलमान के लिए उनकी बुनियादी जरूरतें- उनका घर, उनका रहन-सहन बेहद साधारण है।

अगर आप उनसे उनके फोन के बारे में पूछें, तो वे एक ऐसा फोन इस्तेमाल कर रहे होंगे जो 2-3 साल पुराना है, उन्हें फोन में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें कारों में कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्हें कपड़ों में कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्हें घर पर लेटेस्ट गैजेट रखने में दिलचस्पी नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें केवल फिल्मों में दिलचस्पी है। यदि आप उन्हें 2-3 घंटे के लिए अकेला छोड़ देते हैं, तो वे एक फिल्म देखने में समय व्यतीत करेंगे।

दिशा पटानी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी, फैंस नाराज

एक्ट्रेस दिशा पटानी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। दिशा को जिसने भी देखा वो उन्हें ट्रोल करने लगा, क्योंकि उनके चेहरे पर फैंस को कुछ अजीब दिखा। दरअसल सलमान के साथ राधे फिल्म में काम कर चुकीं दिशा गुरुवार को अंतिम फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। दिशा येलो टॉप तथा आइस ब्लू जींस पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। इवेंट की तस्वीरें एवं वीडियो सामने आने के बाद लोग दिशा के लुक्स पर कमेंट्स कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि दिशा ने सर्जरी करवाई है।

कइयों ने दावा किया कि दिशा ने नाक को थोड़ा और मोटा दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। एक यूजर ने कहा-एक और एक्ट्रेस ने अपना चेहरा बर्बाद कर लिया। दूसरे ने कहा-रिसाइकल प्लास्टिक का टुकड़ा लग रही है। यदि दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी। वे सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाल ही में घोषित मूवी 'योद्धा' में भी दिख सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर