न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान-आयुष की ‘अंतिम’ का ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी को चाहिए ऐसा ‘साथी’! रितिक के टीजर ने मचाई धूम

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का ट्रेलर सोमवार शाम को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 8:16:30

सलमान-आयुष की ‘अंतिम’ का ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी को चाहिए ऐसा ‘साथी’! रितिक के टीजर ने मचाई धूम

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का ट्रेलर सोमवार शाम को रिलीज हो गया है। एक मेगा इवेंट में सलमान ने ट्रेलर को लॉन्च किया। 3 मिनट 5 सैकंड का यह ट्रेलर एक्शन से भरा हुआ है। ट्रेलर में सलमान, आयुष से दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं। अपनी अधिकतर फिल्मों की तरह सलमान इसमें भी शर्टलेस लुक में दिखेंगे। सलमान और आयुष दोनों ही तगड़ी बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

सलमान सिख पुलिस ऑफिसर तथा आयुष गुंडे के रोल में हैं। आयुष के अपोजिट महिमा मकवाना हैं। महिमा बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल भी हैं। डेढ़ साल से भी ज्यादा समय के बाद सलमान की यह पहली फिल्म है जो थिएटर में आएगी। हालांकि इस दौरान उनकी फिल्म राधे ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी। इसमें सलमान के साथ दिशा पटानी थीं। अंतिम का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है, जो 26 नवंबर को रिलीज होगी।

antim : the final truth movie,sonakshi sinha,Hrithik Roshan,shankar mahadevan,Salman Khan,bollywood news in hindi

कपिल शर्मा के शो में रिलेशनशिप स्टेटस के सवाल पर बोलीं सोनाक्षी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आई थीं। इस दौरान सोनाक्षी ने खुलासा किया कि वे अपने आइडलमैन में क्या देखती हैं। शो में सोनाक्षी से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने बताया कि वे अभी सिंगल हैं और किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हैं जो ईमानदार हो, लंबा हो और साफ दिल वाला हो। सोनाक्षी ने शो में एक कंप्लीट फैमिली वुमन होने की बात भी कही। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी कमाई पेरेंट्स को देती हैं।

उनके माता-पिता उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। सोनाक्षी पूर्व में अपने रिलेशनशिप के खुलासे को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप पांच साल से ज्यादा चला था। 'दबंग' फिल्म से धमाकेदार डेब्यू करने के बाद सोनाक्षी 'राउडी राठौर', 'दबंग 2', 'लुटेरा', 'दबंग 3', 'मिशन मंगल' सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे पिछले दिनों फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं। अब वे 'काकूडा' मूवी में दिखेंगी।

antim : the final truth movie,sonakshi sinha,Hrithik Roshan,shankar mahadevan,Salman Khan,bollywood news in hindi

शंकर महादेवन के गाने पर थिरकते दिखेंगे रितिक रोशन

एक्टर रितिक रोशन की इमेज इन दिनों वैसे तो एक्शन हीरो की बन चुकी है, लेकिन उनकी डांसिंग स्किल भी खास है। वे कई फिल्मों में अपनी नृत्य क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी बॉडी में जबरदस्त फ्लेक्सिबिलिटी है। अब वे जल्द ही अपने फेवरेट संगीतकार और गायक शंकर महादेवन के कंपोज किए हुए गाने 'एंथम ऑफ द सीजन' पर थिरकते नजर आएंगे। यह जोड़ी इस फेस्टिव सीजन में धमाका करने को तैयार है। 15 सैकंड के टीजर में रितिक जबरदस्त तरीके से झूमते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में रितिक कह रहे हैं कि ये वक्त है बिना रोके और बिना टोके सेलिब्रेशन करने का। रितिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने शुक्रवार को तमिल हिट विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने शूट लोकेशन पर टीम के साथ घूमते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था और कैप्शन दिया था, “हीरो 2 साल बाद सेट पर चल रहा है। मैं उसके सामने चल रहा हूं। इसके लिए इंतजार कीजिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर