न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अंतिम’ का नया गाना रिलीज, अमिताभ ने शेयर किया ‘रामु’ की फिल्म का ट्रेलर, देखें-‘छोरी’ का टीजर

एक्टर सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रूथ का नया गाना 'होने लगा' रिलीज हो गया है। यह एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 8:14:24

‘अंतिम’ का नया गाना रिलीज, अमिताभ ने शेयर किया ‘रामु’ की फिल्म का ट्रेलर, देखें-‘छोरी’ का टीजर

एक्टर सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रूथ का नया गाना 'होने लगा' रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक गाना है। गाने में आयुष और एक्ट्रेस महिमा मकवाना के बीच लव कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है, बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर शबिना खान और उमेश जाधव है, जबकि इसे प्रोड्यूस भरत मधुसुधनन और सचिन बसरुर ने किया है।

इसमें कई रोमांटिक सीन्स फिल्माए गए हैं, जो कि दर्शकों में बांधे रखने के लिए काफी है। बता दें कि फिल्म अंतिम से महिमा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले महिमा ने साल 2017 में वेंकटपुरम फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। अंतिम 26 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान पुलिस ऑफिसर और आयुष विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

antim movie,ramgopal verma,chhori movie,amitabh bachchan,ayush sharma,nusrat,bollywood news in hindi

चीन में भी रिलीज होगी रामगोपाल वर्मा की फिल्म लड़की : एंटर द गर्ल ड्रैगन

बॉलीवुड में रामु के नाम से मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की सबसे महत्वाकांक्षी और महंगी फिल्म 'लड़की : एंटर द गर्ल ड्रैगन' दोनों देशों के बीच गलवान गतिरोध के बाद चीन में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसे शेयर करते हुए रामगोपाल की तारीफ की है।

अमिताभ ने लिखा, मेरी सारी शुभकामनाएं सरकार.. राम गोपाल वर्मा की पेशकश- लड़की का ट्रेलर, एक इंडो चाइनीज प्रोडक्शन और भारत की पहली यथार्थवादी मार्शल आर्ट फिल्म...10 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

दूसरी ओर रामगोपाल ने कहा कि जैसे सरकार ‘द गॉडफादर’ को मेरा ट्रिब्यूट था, वैसे ही पूजा भालेकर अभिनीत 'लड़की-एंटर द गर्ल ड्रैगन' इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट फिल्म 'एंटर द ड्रैगन' को मेरा ट्रिब्यूट है, जिसमें प्रतिष्ठित ब्रूस ली ने अभिनय किया है।’ यह फिल्म साबित करती है कि मार्शल आर्ट और सिनेमा ने भारत और चीन को फिर से जोड़ दिया है। आर्टसी मीडिया और चीनी प्रोडक्शन मेजर बिग पीपल द्वारा निर्मित, 'लड़की' एक भारत-चीन सह-उत्पादन है जिसे मुंबई, गोवा और चीन में फिल्माया गया है।

नुसरत भरूचा ने शेयर किया फिल्म छोरी का टीजर

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने कुछ दिनों पहले अपनी आने वाली फिल्म छोरी का मोशन पोस्टर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। अब उन्होंने टीजर जारी किया है। इसमें शहर से दूर एक सुनसान गांव दिखाया गया है। इस गांव में साक्षी (नुसरत) भटकती हुई नजर आ रही हैं। नुसरत गांव में सभी पैरानॉर्मल चीजों का अनुभव करती हैं। कई तरह के भूत-प्रेतों की झलक भी दिखाई गई है। नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दुःस्वप्न सच होंगे छोरी आ रही है। यह मत कहो कि, हमने तुम्हें चेतावनी नहीं दी फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है! ये फिल्म 'छोरी' 26 नवंबर 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।"

इसके डायरेक्टर विशाल फुरिया और निर्माता टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट हैं। यह मराठी फिल्म 'लपाछपी' का हिंदी रीमेक है और इसमें नुसरत के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज सहित कई कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। नुसरत जल्द ही फिल्म 'राम सेतु' और 'जनहित में जारी' में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर