न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने शेयर किया ‘अंतिम’ का मोशन पोस्टर, पवनदीप-अरुणिता का गाना रिलीज, अक्षय ने पूरी की इसकी शूटिंग

सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। जहां फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 6:34:48

सलमान ने शेयर किया ‘अंतिम’ का मोशन पोस्टर, पवनदीप-अरुणिता का गाना रिलीज, अक्षय ने पूरी की इसकी शूटिंग

सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। जहां फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं निर्माताओं ने इसके दमदार मोशन पोस्टर रिलीज किए हैं। अब सलमान का नया लुक सामने आया है। सलमान ने एक और मोशन पोस्टर जारी किया है और इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। आयुष को राहुलिया के रूप में पेश करने के एक दिन बाद सलमान ने खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए पोस्टर शेयर किया है।

सलमान पगड़ी वाले अवतार में नजर आ रहे हैं और चेहरे पर तेज है। बैकग्राउंड में एक डायलॉग भी सुनाई दे रहा है-जिस दिन इस सरदार की हटेगी सबकी फटेगी। सलमान ने कैप्शन लिखा, "26 नवंबर को #Antim रिलीज होने का आनंद लें।" सलमान ने खुलासा कर दिया है कि उनके किरदार का नाम राजवीर है और इसकी रिलीज डेट 26 नवंबर है। ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा।

अरुदीप का म्यूजिक वीडियो मंजूर दिल जारी

इंडियन आइडल-12 के विजेता गायक पवनदीप राजन और रनरअप अरुणिता कांजीलाल का म्यूजिक वीडियो 'मंजूर दिल' शनिवार को रिलीज हो गया। वीडियो ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें अरुदीप के नाम से मशहूर जोड़ी पवनदीप और अरुणिता का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। फैंस को दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों इजहार ए मोहब्बत कर रहे हैं। इस गीत के निर्माता निर्देशक राज सूरानी हैं। अराफात महमूद ने इसे लिखा है जबकि पवनदीप राजन व आशीष कुलकर्णी का संगीत है।

पवनदीप-अरुणिता की आवाज में गाना दिल में उतर जाता है। वीडियो को कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इंडियन आइडल के दौरान पवनदीप-अरुणिता को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। शो के जज व होस्ट भी उनके संबंधों को लेकर हवा देते रहे। असल में उनके बीच चाहे जो भी हो, लेकिन इससे टीआरपी खूब मिली।

रामसेतु फिल्म में अक्षय के साथ हैं जैकलीन

एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग ऊटी में पूरी कर ली है। अक्षय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में अक्षय और सत्यदेव आसमान की ओर देख रहे हैं और जैकलीन ने आंखें बंद की हुई हैं।

फोटो के साथ अक्षय ने लिखा है, “फोटो में या जीवन में हमेशा काले बादलों के ऊपर प्रकाश की सुंदर लकीर होती है। रामसेतु के ऊटी शेड्यूल को पूरा किया। आशा है कि दिव्य प्रकाश हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगा।” अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही माइथोलॉजी फिल्म ‘रामसेतु’ में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर