न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंशुला ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें, अस्पताल में एडमिट हुईं शूरा खान, गूंजने वाली हैं किलकारियां

फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई हो चुकी है। सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 8:24:00

2 News : अंशुला ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें, अस्पताल में एडमिट हुईं शूरा खान, गूंजने वाली हैं किलकारियां

फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अंशुला की सगाई की फोटो भी जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन्हें देख खूब प्यार लुटा रहे हैं। अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह परिवार संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन्हीं तस्वीरों में अंशुला ने अपनी मां की भी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसमें देखा जा सकता है कि उनकी मां की तस्वीर चेयर पर रखी है और अंशुला कुर्सी को मजबूती से पकड़े हुए हैं। अंशुला ने कैप्शन में लिखा कि उन्हें अपनी मां की मौजूदगी का एहसास हो रहा था।

गुरुवार (2 अक्टूबर) को हुई इस सगाई में अंशुला अपने पूरे खानदान के साथ धूम मचाती नजर आईं। यह फंक्शन बोनी के बांद्रा स्थित घर पर आयोजित किया गया। तस्वीरों में अंशुला, रोहन के साथ अपनी बहनों जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, पिता और भाई के साथ भी हंसते मुस्कुराते अपने फंक्शन को एंजॉय कर रही हैं। तस्वीरों में परिवारवालों के साथ-साथ अंशुला की चचेरी बहन सोनम, रिया, शनाया और जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी अलग अंदाज में मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। अंशुला ने अर्जुन के साथ बेहद शानदार पलों को शेयर करते हुए तस्वीर साझा की।

साथ ही एक ऐसी फोटो भी शेयर की, जिसमें बोनी अंशुला और रोहन को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इतनी तस्वीरों के बीच में एक ग्रुप फोटो भी है, जिसमें पूरा खानदान न केवल धूम धड़ाका करता हुआ नजर आ रहा है बल्कि एक प्यारी-सी कैंडिड फोटो में अंशुला अपने पिता के साथ थिरकती हुई दिख रही हैं। सेरेमनी में अंशुला ने पर्पल कलर का लहंगा पहनकर सबका ध्यान खींचा। बता दें कि उनके इस लहंगे को अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। बारीक डीटेलिंग के साथ बॉर्डर लगने से शान बढ़ गई। बता दें कि साल 2022 में अंशुला और रोहन की मुलाकात एक डेटिंग एप के माध्यम से हुई थी। इस साल रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

anshula kapoor,rohan thakkar,anshula rohan,anshula engagement,arjun kapoor,boney kapoor,janhvi kapoor,khushi kapoor,mona kapoor,shura khan,arbaaz khan,shura arbaaz

अरबाज खान और शूरा खान की शादी साल 2023 के अंत में हुई थी

खान परिवार में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान की वाइफ शूरा खान प्रेग्नेंट हैं, जिन्हें आज शनिवार (4 अक्टूबर) को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शूरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। वहां से एक वीडियो भी सामने आया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है किसी भी वक्त खान परिवार के घर पर खुशियां आ सकती हैं। हाल ही शूरा के गोद भराई फंक्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें परिवार के अधिकतर सदस्य मौजूद थे।

फंक्शन की फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे। बता दें अरबाज ने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा के साथ शादी की थी। शादी को दो साल होने वाले हैं। अब ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। शादी से पहले उन्होंने एक साल से अधिक समय तक डेटिंग की, लेकिन अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। शूरा से पहले अरबाज लंबे समय तक मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में थे। अरबाज ने पहले मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। मलाइका और अरबाज ने दिसंबर 1998 में शादी की थी और मई 2017 में उनका तलाक हो गया। वे अपने बेटे अरहान खान की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह