न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन की बहन ने BB 19 में हिस्सा लेने पर दी यह रिएक्शन, सलमान के शो में आ सकती हैं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड

इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर लाइमलाइट में हैं। उन्होंने ओटीटी के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ से हर किसी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 2:02:33

2 News : अर्जुन की बहन ने BB 19 में हिस्सा लेने पर दी यह रिएक्शन, सलमान के शो में आ सकती हैं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड

इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर लाइमलाइट में हैं। उन्होंने ओटीटी के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ से हर किसी का ध्यान खींचा है। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि अंशुला इस बार सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 का भी हिस्सा बनेंगी। हालांकि अब अंशुला ने ये साफ कर दिया है कि वो BB 19 का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। अंशुला ने शो में पार्टिसिपेट करने को लेकर बात की। अंशुला ने बताया कि उन्हें शो का फॉर्मेट क्यों अच्छा नहीं लगता और वो इतनी जल्दी इसे करने के लिए तैयार नहीं हैं। अंशुला ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘ट्रेटर्स’, ‘बिग बॉस’ नहीं है।

कम से कम अगर आप ‘ट्रेटर्स’ का ऑरिजिनल कॉन्सेप्ट देखेंगे तो ये ‘बिग बॉस’ नहीं है। ये एक साइकोलॉजिकल शो है। सबसे जरूरी बात ये है कि शो की शूटिंग का समय बहुत अलग है। ‘ट्रेटर्स’ दो हफ्ते का खेल है, जबकि ‘बिग बॉस’ बहुत लंबा और बड़ा है। मैं ‘बिग बॉस’ नहीं देखती हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि मौजूदा ‘बिग बॉस’ कैसा दिखता है। लेकिन मुझे पता है कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं उस माहौल में खुद को एंजॉय कर पाऊंगी। मुझे नहीं लगता कि ‘बिग बॉस’ एक गेम शो है। अंशुला ने हाल ही ‘द ट्रेटर्स’ के साथ रियलिटी शो डेब्यू किया, जो प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम हो रहा है।

इसे दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया और ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के सहयोग से निर्मित यह शो इंटरनेशनल फॉर्मेट और कॉम्बाइन स्ट्रैटेजी पर आधारित है। शो में महीप कपूर, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, जैस्मीन भसीन, एल्नाज नौरोजी, आशीष विद्यार्थी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, सुधांशु पांडे, लक्ष्मी मांचू, मुकेश छाबड़ा, रैपर रफ्तार, उर्फी जावेद समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की। जल्द ही इसका फाइनल होने वाला है। यह 12 जून से शुरू हुआ था।

anshula kapoor,the traitors,arjun kapoor,anshula arjun,bb 19,bigg boss 19,the traitors show,lulia vantur,actress lulia vantur,Salman Khan

‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने किया एक्ट्रेस यूलिया वंतूर को अप्रोच

‘बिग बॉस 18’ का खिताब इस साल की शुरुआत में एक्टर करणवीर मेहरा ने जीता था। शो को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी है। इसकी लोकप्रियता का आलम ये है कि पिछला सीजन खत्म होते ही अगले सीजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। इसमें सबसे ज्यादा अटकलें इस बात को लेकर लगाई जाती हैं कि शो में कौन-कौन शिरकत करेगा। फैंस चाहते हैं कि ऐसे कंटेस्टेंट आए जो 3-4 महीने तक उनका भरपूर मनोरंजन करें। इस बीच खबर है कि BB 19 में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस यूलिया वंतूर भी नजर आ सकती हैं।

दोनों का नाम काफी वक्त तक सुर्खियों में रहा है। शो से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म ‘बिग बॉस खबरी’ ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि यूलिया से मेकर्स ने शो के लिए संपर्क किया है। पोस्ट के मुताबिक यूलिया से पहले भी कई बार संपर्क किया गया है लेकिन उन्होंने हमेशा शो में आने से इनकार कर दिया है। लेकिन क्या इस बार वो बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी? इस सवाल का जवाब दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा।

बता दें बॉलीवुड गलियारों में यही चर्चे थे कि कैटरीना कैफ के बाद भाईजान यूलिया को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर साथ पार्टी करते हुए और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी देखा जाता था। यूलिया को करिअर में आगे बढ़ने में भी सलमान ने सपोर्ट किया है। सलमान ने हाल ही यूलिया की शॉर्ट फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का टीजर शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी