न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अन्नू ने ‘चक दे! इंडिया’ को लेकर दिया बयान तो छिड़ गई बहस, नेहा-रोहनप्रीत ने मनाई चौथी एनिवर्सरी

एक्टर अन्नू कपूर (68) अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। वह कोई न कोई ऐसी बात कहते हैं जिसके दम पर उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 1:31:56

2 News : अन्नू ने ‘चक दे! इंडिया’ को लेकर दिया बयान तो छिड़ गई बहस, नेहा-रोहनप्रीत ने मनाई चौथी एनिवर्सरी

एक्टर अन्नू कपूर (68) अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। वह कोई न कोई ऐसी बात कहते हैं जिसके दम पर उन्हें भरपूर सुर्खियां मिलती हैं। अब उन्होंने साल 2007 में आई सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है कि इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। इससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अन्नू ने कहा कि फिल्म में शाहरुख का किरदार ‘कबीर खान’ कोच मीर रंजन नेगी पर आधारित था। अन्नू ने दावा किया कि फिल्ममेकर्स ने जानबूझकर शाहरुख के रोल को मुस्लिम किरदार के साथ चेंज किया।

अन्नू ने कहा कि पूरी फिल्म कोच नेगी पर आधारित है। उन्हीं के स्ट्रगल की कहानी को दिखाया लेकिन मेकर्स मुस्लिम को एक अच्छे किरदार में दिखाना चाहते थे। ये एक पंडित का मजाक उड़ाने जैसा है। यह कुछ पुरानी बात है, जहां वो इस पर एक लेबल लगाने के लिए गंगा-जमुनी तहजीब यानी हिंदू-मुस्लिम एकता के विचार का इस्तेमाल करते हैं। बता दें अन्नू ने शाहरुख की सुपरहिट फिल्म ‘डर’ में भी काम किया था। अन्नू इसके अलावा ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘विकी डोनर’ ‘अर्जुन पंडित’ सहित कई हिट फिल्मों में नजर आए हैं।

अन्नू को ‘विकी डोनर’ में उनकी लाजवाब एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। दूसरी ओर कल्ट क्लासिक मूवी ‘चक दे! इंडिया’ के बारे में बाते करें तो इसे शिमित अमीन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ विद्या मालवडे, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाटगे और चित्राशी रावत जैसे कई कलाकार नजर आए थे।

इसमें शाहरुख ने ‘कबीर’ नाम के एक पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाया था। इस खिलाड़ी पर पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच हारने के बाद विश्वासघात का आरोप लगता है। इसके बाद वो महिला हॉकी टीम का कोच बनता है और उसे चैंपियन बनाकर अपने ऊपर लगे दाग को मिटाता है।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को लेकर लगाई जा रही थीं तलाक की अटकलें

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को अपने पति सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी की चौथी सालगिरह मनाई। इसके साथ ही नेहा-रोहनप्रीत ने पिछले कुछ समय से उनके तलाक को लेकर लगातर लगाई जा रहीं अटकलों को भी विराम दे दिया। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह रोहनप्रीत पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जोड़ा लाल रंग के आउटफिट में कितना सुंदर लग रहा है।

नेहा ने कैप्शन में लिखा, “चार साल हो गए पता ही नहीं चला...मुझे एक बच्चे की तरह रखने के लिए रोहन आपका धन्यवाद। आपने कभी मुझे बड़ा होने नहीं दिया।” रोहनप्रीत ने लिखा, “4 साल हो गए। रब करे हम हमेशा यूं ही एक साथ रहें। लव यू, लाडो। हमें सालगिरह मुबारक।” बता दें की इस जोड़े की मुलाकात ‘नेहू दा व्याह’ गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी और इसी गाने ने इनकी जिंदगी को बदल दिया। रोहनप्रीत और नेहा ने 24 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। इस उत्सव के बाद पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह हुआ था।

नेहा आज किसी पहचान की मोहताज है। उनसे फैंस बहुत प्यार करते हैं। नेहा ने कई लोकप्रिय बॉलीवुड गानों को अपनी खनकती आवाज से सजाया है। साथ ही वह कई दफा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। नेहा का दिल बहुत बड़ा है, जो उन्होंने शो के दौरान कई कंटेस्टेंट्स की लाखों रुपए की मदद कर दिखाया है। दरअसल नेहा ने भी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है, ऐसे में वह दूसरों का दर्द समझती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री