न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुए अन्नू कपूर, अब ऐसी है तबीयत

मशहूर एक्टर और सिंगर अन्नू कपूर को 26 जनवरी की सुबह में सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट किया गया था। कहा जा रहा है कि अन्नू कपूर को सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्त्ती किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 09:13:39

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुए अन्नू कपूर, अब ऐसी है तबीयत

मशहूर एक्टर और सिंगर अन्नू कपूर को 26 जनवरी की सुबह में सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट किया गया था। कहा जा रहा है कि अन्नू कपूर को सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्त्ती किया गया। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं अन्नू कपूर

अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवीर 1956 में हुआ भोपाल में हुआ था। अन्नू कपूर के पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे। इनकी मां कमला, बंगाली थीं। अन्नू कपूर के पिता एक पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे जो शहर-शहर जाकर गली-नुक्कड़ पर परफॉर्म करता था। वहीं, एक्टर की मां एक कवियत्री थीं। साथ ही उन्हें क्लासिकल डांस करना बहुत पसंद था। परिवार काफी गरीब था। पैसों की तंगी होने के कारण अन्नू कपूर की पढ़ाई न हो सकी। ऐसे में छोटेपन में ही अन्नू कपूर ने अपने पिता की थिएटर कंपनी ज्वॉइन कर ली। फिर अन्नू कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यहां जमकर मेहनत की। थिएटर किया। एक्टिंग सीखी।

अन्नू कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। एक एक्टर, फिल्ममेकर, डायरेक्टर और सिंगर के रूप में उनका करियर 40 साल से भी ज्यादा है। एक्टिंग के अलावा अन्नू 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' नाम से रेडियो शो भी करते हैं, जो 92.7 बिग FM पर एयर होता है। उन्होंने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड जीते हैं।

अन्नू कपूर की किस्मत तब बदली, जब महज 22-23 साल की उम्र में उन्होंने एक नाटक में 70 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया। इसे देखने के लिए मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल भी पहुंचे थे। वह अन्नू के काम और एक्टिंग से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने अन्नू को एक लेटर भेजा, जिसमें उनकी तारीफों के पुल बांधे हुए थे। साथ ही श्याम बेनेगल ने उन्हें अपने घर मिलने के लिए भी बुलाया और अपनी फिल्म 'मंडी' के लिए उन्हें साइन कर लिया।

अन्नू कपूर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'काला पत्थर' से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उन्हें इस मूवी में क्रेडिट नहीं मिला था। कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें 'उत्सव' फिल्म से पहचान मिलीओ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'तेजाब', 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन', 'सात खून माफ' सहित तमाम फिल्मों में काम किया। टीवी की बात करें तो अन्नू कपूर ने 'अंताक्षरी' शो होस्ट किया था और ये खूब सफल रहा था। फिलहाल, अन्नू कपूर को 92.7 रेडियो एफएम के शो 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' में काफी पसंद किया जाता है। इसमें वह फइल्मी दुनिया की कई अनकही कहानियां सुनाते नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई