न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति विक्की जैन को आखिर क्यों 'झूठा पानी' पिलाती हैं अंकिता लोखंडे? वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

अंकिता लोखंडे ने खुलासा किया कि वह अपने पति विक्की जैन को रोज अपना झूठा पानी तुलसी डालकर पिलाती हैं। जानिए इसके पीछे की साइंटिफिक वजह और उनके रिश्ते की खास सोच, जो प्यार के साथ एनर्जी और पॉजिटिविटी को भी अहमियत देती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 1:53:51

पति विक्की जैन को आखिर क्यों 'झूठा पानी' पिलाती हैं अंकिता लोखंडे? वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में ये जोड़ी पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 2 में नजर आई, जहां दोनों की प्यारी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी दौरान अंकिता ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा राज खोला, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, अंकिता हाल ही में फेमस एस्ट्रोलॉजर जय मदान के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी, रिश्तों और मानसिक ऊर्जा से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। बातचीत के दौरान जय मदान के साथ जब वाटर हीलिंग का सेशन चल रहा था, तब अंकिता ने बेहद दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा – "मैं अपने पति विक्की को अपना झूठा पानी पिलाती हूं। इसके पीछे एक साइंटिफिक वजह है।"

तुलसी डालकर पिलाती हैं पानी – एक खास मकसद से

अंकिता ने बताया – "मैं जिस पानी को पीती हूं, उसी में तुलसी डालकर विक्की को देती हूं। मैं उससे कहती हूं कि इस पानी को पीने के बाद तुम्हारी जुबान से सिर्फ अच्छी बातें ही निकले।" वह आगे कहती हैं कि तुलसी में पॉजिटिव एनर्जी होती है, और इसका सेवन करने से मन शांत रहता है। इसलिए वह यह खास ख्याल रखती हैं कि विक्की रोज तुलसी खाएं, जिससे उनका दिन अच्छा बीते और विचारों में मिठास बनी रहे।

बता दें कि अंकिता और विक्की की जोड़ी पहली बार बिग बॉस 17 में साथ नजर आई थी। शो में दोनों के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलती थी, जिससे उनके फैन्स को काफी निराशा हुई थी। इस इंटरव्यू में अंकिता ने यह भी स्वीकार किया कि बिग बॉस में जाना उनके लिए मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

'बिग बॉस' के बाद समय लगा खुद को सामान्य करने में

अंकिता ने कहा – "हम जैसे शो में थे, वैसे ही रियल लाइफ में भी हैं। हम पहले अच्छे दोस्त हैं और फिर कपल। लेकिन लोग इसे समझ नहीं पाए। उन्होंने अपने नजरिए से हमें जज किया।" एक्ट्रेस ने यह भी जोड़ा कि शो से बाहर आने के बाद उन्हें नॉर्मल फील करने में काफी समय लगा। लेकिन अब वो खुद को पहले से कहीं ज्यादा फ्री और पॉजिटिव महसूस करती हैं।

अंकिता का यह खुलासा दिखाता है कि रिश्तों में सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि एनर्जी, विचार और भावनाओं का आदान-प्रदान भी जरूरी है। उनका यह छोटा-सा मगर असरदार तरीका रिश्ते को मजबूत बनाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी