न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का किसिंग वीडियो वायरल, अनुष्का-कोहली ने वामिका के साथ सेलिब्रेट किया हैलोवीन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पवित्र रिश्ता 2 से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसे 10 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्टबालाजी पर स्ट्रीम किया जाएगा। अंकिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 3:20:22

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का किसिंग वीडियो वायरल, अनुष्का-कोहली ने वामिका के साथ सेलिब्रेट किया हैलोवीन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पवित्र रिश्ता 2 से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसे 10 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्टबालाजी पर स्ट्रीम किया जाएगा। अंकिता और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी ने पवित्र रिश्ता के पहले सीजन में खूब वाहवाही लूटी थी। अंकिता इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अंकिता ने शनिवार को दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी में शिरकत की।

अंकिता के साथ विक्की भी इस पार्टी में शामिल हुए और दोनों ने एक साथ डांस करते हुए किस किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने लाल साड़ी और नेकलेस पहना है। उनके बाल कंधों पर गिरे हुए काफी खूबसूरत लग रहे हैं। एक वीडियो में अंकिता, विक्की के साथ नाच रही हैं। दोनों एक-दूसरे में खो जाते हैं और लिपलॉक किस करते हैं।

अंकिता लोखंडे ने गुलाबी लहंगे में ढाया कहर

अंकिता लोखंडे को ट्रेडिशनल कपड़े पहनने का बेहद शौक है। उन्होंने गुलाबी रंग के लहंगे में तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में अंकिता किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने लिखा- मेरी जिंदगी में मेरी कल्पना है। अंकिता अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। अंकिता की तस्वीरों को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस और स्टार्स खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

दलजीत कौर ने कमेंट किया- तुम्हारी सारी खूबसूरत कल्पनाएं सच हो जाएं। इसके साथ ही अंकिता के प्रशंसक भी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-आपकी स्माइल। साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की। वहीं दूसरे ने लिखा-आप कितनी सुंदर हो। अंकिता ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया था। साथ ही उन्होंने 'बागी 3' में भी अभिनय किया था। अंकिता टीवी शो 'झलक दिखला जा' और ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं।


ankita lokhande,vicky jain,anushka sharma,virat kohli,vamika,bollywood news in hindi

हैलोवीन पार्टी में नजर आए कई क्रिकेट स्टार्स के बच्चे

आज यानी 31 अक्टूबर दुनिया भर में हैलोवीन को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसे पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने दुबई में बेटी वामिका के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। होटल में शनिवार को हुए इस आयोजन में क्रिकेटर्स के बच्चे अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स में नजर आए। इनके बीच वामिका भी परी बनी नजर आई।

वामिका परी की ड्रेस में यूनिकॉर्न हेयरबेंड लगाए दिखाई दे रही हैं। वामिका के अलावा तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का बेटा अगस्त्य भी भूत वाली ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहा है। रोहित शर्मा की बेटी समायरा और आर अश्विन की बेटियां आद्या और अकीरा भी दिखीं। वामिका अब 10 महीने की हो चुकी हैं। अनुष्का और कोहली की शादी इटली के टस्कनी में 11 दिसंबर 2017 को हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका