न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता लोखंडे ने यह पोस्ट शेयर कर दिए खुशखबरी के संकेत, इस फिल्ममेकर व एक्टर की पहली पत्नी का निधन

‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन संग शादी की थी। दोनों के बीच हमेशा काफी मजबूत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 8:21:02

2 News : अंकिता लोखंडे ने यह पोस्ट शेयर कर दिए खुशखबरी के संकेत, इस फिल्ममेकर व एक्टर की पहली पत्नी का निधन

‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन संग शादी की थी। दोनों के बीच हमेशा काफी मजबूत बोंडिंग नजर आती है। वे जब-तब सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। फैंस इस जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं और वे चाहते हैं कि अब उनकी जिंदगी में एक बेबी आ जाए। वे इसके लिए काफी उत्सुक रहते हैं। उनसे अक्सर इस बारे में सवाल पूछा जाता है तो वे यह कहकर टाल देते हैं कि जैसे ही कुछ होगा तो वे यह खुशखबरी जरूर शेयर करेंगे।

अब अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिससे अटकलें लगने लगी हैं कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। इस दौरान विक्की भी काफी खुश नजर आए। दरअसल, अंकिता ने अपने दोस्त के लिए एक प्यारा सा बर्थडे पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि जिस तरह से तुमने मेरे, विक्की और हमारे आने वाले बच्चे के लिए कन्सर्न दिखाया वो दिल को छू गया। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस अनुमान लगाने लगे कि जरूर कोई न कोई बात है।

अब अंकिता वाकई प्रेग्नेंट हैं या फिर ये फैंस का वहम है ये कहना मुश्किल है। फिलहाल कपल की ओर से प्रेग्नेंसी को लेकर कोई अपडेट नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि अंकिता और विक्की कुछ दिनों पहले कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। वे पहले सीजन में भी इसका हिस्सा थे। वैसे यह जोड़ी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में सबसे पहले साथ आई थी। शो के दौरान दोनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद से ही वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें मीडिया और फैंस दोनों फॉलो कर रहे हैं। अंकिता टीवी के साथ सिनेमा की दुनिया में भी एक्टिव हैं।

महेश मांजेरकर की पहली पत्नी दीपा मेहता ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर मिली है। मशहूर फिल्ममेकर व एक्टर महेश मांजरेकर (67) की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन हो गया है। महेश और दीपा के बेटे सत्या मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। सत्य ने मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे आपकी याद आती है मम्मा।” गौरतलब है कि महेश ने साल 1987 में कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा के साथ शादी की थी।

दोनों कॉलेज के दिनों से ही साथ थे। उनके बेटी अश्वमी और बेटा सत्या हुए। साल 1995 में कपल के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि उन्होंने तलाक लेना बेहतर समझा। अश्वमी और सत्या अपने पिता के साथ ही रहे। बता दें कि दीपा ‘क्वीन ऑफ हार्ट्स’ नाम से एक साड़ी ब्रांड चलाती थीं। उनके इस ब्रांड की न केवल मराठी फिल्म उद्योग में, बल्कि बॉलीवुड में भी काफी मांग है। अश्वमी इसी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती हैं। वह एक्टिंग में किस्मत आजमा रही हैं। बाद में महेश ने मेधा से दूसरी शादी कर ली, जो एक अभिनेत्री हैं।

मेधा और महेश की एक बेटी सई मांजरेकर हैं। सई ने महेश के साथ सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। महेश मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय, निर्देशन और निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में जैसे वास्तव : द रियलिटी (1999), अस्तित्व (2000) और विरुद्ध... फैमिली कम्स फर्स्ट (2005) ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और स्टार स्क्रीन अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान दिलाए। वे ‘बिग बॉस मराठी’ के होस्ट के रूप में भी लोकप्रिय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड