न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता ने प्रिया को याद कर लिखा लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट, ‘पवित्र रिश्ता’ की इस को-एक्ट्रेस ने भी जताया दुख

जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने 31 अगस्त को कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 8:17:27

2 News : अंकिता ने प्रिया को याद कर लिखा लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट, ‘पवित्र रिश्ता’ की इस को-एक्ट्रेस ने भी जताया दुख

जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने 31 अगस्त को कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। वह मात्र 38 साल की थी। उनके निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। प्रिया की मौत उनके करीबियों के लिए एक बड़ा झटका थी। उनकी को-स्टार अंकिता लोखंडे भी गहरे सदमे में हैं। ‘पवित्र रिश्ता’ में प्रिया ने अंकिता की छोटी बहन ‘वर्षा’ का किरदार निभाया था। दोनों कलाकारों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई थी। अंकिता ने सेट से प्रिया संग एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्रिया ‘पवित्र रिश्ता’ की मेरी पहली दोस्त थी। मैं, प्रार्थना और प्रिया, हमारा छोटा सा गैंग था।

जब हम साथ होते थे तो हमेशा काफी अच्छा लगता था। प्रिया, प्रार्थना और मैं एक-दूसरे को मराठी में प्यार से वेडी कहते थे और ये बॉन्ड वाकई बहुत खास था। वो मेरे अच्छे दिनों में हमेशा मेरे साथ रही और मेरे दुख के दिनों में मेरा साथ दिया। जब भी मुझे उसकी जरूरत पड़ी, तो हमेशा रही। वह गणपति बप्पा के दौरान गौरी महाआरती में शामिल होना कभी नहीं भूलती थी। इस साल मैं वहां तुम्हारी आत्मा के लिए प्रार्थना करूंगी, मेरी वेडी...अभी से बहुत याद आ रही है। प्रिया सबसे मजबूत थी। उसने हर लड़ाई बहुत हिम्मत के साथ लड़ी। आज वह हमारे बीच नहीं है और यह लिखते हुए मेरा दिल टूट रहा है।

उसे खोना हमें ये याद दिलाता है कि हम वाकई कभी नहीं जान सकते कि लोग मुस्कुराहट के पीछे कितनी बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमेशा दयालु रहो... हमेशा। प्रिया, मेरी प्यारी वेडी, तुम हमेशा मेरे दिल में और मेरी यादों में जिंदा रहोगी। हर हंसी, हर आंसू, हर पल के लिए धन्यवाद। जब तक हम फिर से न मिलें... ओम शांति।” उल्लेखनीय है कि प्रिया कई सालों से कैंसर से जूझ रही थीं और ठीक भी हो चुकी थीं। हालांकि ये घातक बीमारी एक बार फिर लौट आई और इस बार एक्ट्रेस जिंदगी की जंग हार गईं। प्रिया को ‘पवित्र रिश्ता’, ‘उतरन’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता था। वहीं इसके साथ ही वो ‘कॉमेडी सर्कस’ में भी नजर आ चुकी थीं। प्रिया ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी इंडस्ट्री में भी खूब पहचान बनाई थी।

उषा नाडकर्णी ने लिखा, पहले हमें छोड़कर सुशांत चला गया और अब प्रिया…

इससे पहले ‘पवित्र रिश्ता’ में प्रिया मराठे की को-स्टार रहीं उषा नाडकर्णी की रिएक्शन भी सामने आई। टेली चक्कर को दिए गए एकत इंटरव्यू में प्रिया के बारे में बातचीत करते हुए उषा काफी इमोशनल हो गईं। उषा भावुक होते हुए बोलीं, “ये कोई जाने की उम्र नहीं थी। अभी कुछ टाइम पहले ही उसकी शादी हुई थी। अभी उसे अपना परिवार शुरू करना था, बच्चों की परवरिश करनी थी। बीमारी के दौरान मैंने भी सोचा था कि मैं उससे मिलूं लेकिन उसने मुझे मिलने से मना कर दिया था क्योंकि उसे लगता था कि वो अब दिखने में अच्छी नहीं लगती है।

कैंसर के इलाज के कारण उसके बाल भी झड़ गए थे। पहले हमें छोड़कर सुशांत चला गया और अब प्रिया भी छोड़कर चली गई। भगवान दोनों की आत्मा को शांति दें। ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हमने साथ में काफी टाइम बिताया है। सेट का माहौल एकदम घर जैसा ही होता था। प्रिया ने कभी भी किसी से बदतमीजी नहीं की थी और ना ही कभी पलटकर किसी को जवाब दिया था। वो हमेशा एक समझदार बच्ची की तरह ही सेट पर सबके साथ टाइम बिताती थी। उल्लेखनीय है कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत भी इसी शो से हिट हुए थे। बता दें उषा कुछ समय पहले सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आई थीं, जिसका खिताब एक्टर गौरव खन्ना ने जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह