अन्य सेलेब्रिटीज की तरह एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे खुद से जुड़ी हर जानकारी से लगातार अपडेट कराती रहती हैं। उनके फैंस को भी फोटो और वीडियो का इंतजार रहता है। आज रविवार (1 अगस्त) को अंकिता ने बॉयफ्रेंड व एक्टर विक्की जैन का बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने विक्की को खास तोहफा दिया, जिसका वीडियो भी शेयर किया है। ये खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकिता, विक्की को हैप्पी बर्थडे कहती हुई गिफ्ट देती हैं। अंकिता ने विक्की को हैडफोन एप्पल एयरपॉड्स मैक्स दिया। इस पर विक्की की खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वे गिफ्ट पाकर झूम उठते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए किस करने लगते हैं।














