न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का हुआ निधन, ‘शेरशाह’ के 2 साल पूरे होने पर सिद्धार्थ ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखभरा समाचार सामने आया है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता श्रीकांत लोखंडे का आज शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 7:54:10

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का हुआ निधन, ‘शेरशाह’ के 2 साल पूरे होने पर सिद्धार्थ ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखभरा समाचार सामने आया है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता श्रीकांत लोखंडे का आज शनिवार (12 अगस्त) को मुंबई में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि अंकिता के पिता लंबे समय से बीमार थे। पिछले साल अगस्त में ही स्वास्थ संबंधी कारणों से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। उनके निधन से परिजनों और करीबियों को जबरदस्त झटका लगा है।

अंकिता ने इंटरफेस अपार्टमेंट में पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा है। रविवार सुबह 11 बजे ओशिवारा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि अंकिता की अपने पिता के साथ काफी मजबूत बोंडिंग थी। वह सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ फोटो और वीडियो शेयर करती थीं। पिता के निधन से अंकिता को गहरा आघात लगा है। अंकिता के परिवार के सभी सदस्यों के लिए यह बहुत दुखद समय है। 68 ‌वर्षीय श्रीकांत पेशे से एक बैंकर थे।

अंकिता ने 18 जून को फादर्स डे के मौके पर पिता के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके पिता कुर्सी पर बैठे थे। अंकिता उन्हें फूल ऑफर करने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रही थीं। अंकिता की बातें सुन उनके पिता भी मुस्कुरा रहे थे। साथ ही अंकिता ने एक लंबा नोट भी शेयर कर अपने पिता के संघर्ष के बारे में बताया था।

उल्लेखनीय है कि अंकिता ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से एक्टिंग में करिअर की शुरूआत की। अंकिता 'मणिकर्णिका' और 'बागी 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अंकिता ने करीब दो साल पहले विक्की जैन के साथ शादी की थी। उन्होंने पिछले दिनों विक्की से फिर से क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ विवाह किया था।

ankita lokhande,shashikant lokhande,sidharth malhotra. shershaah movie,kiara advani,vicky jain

सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘शेरशाह’ मूवी के लिए मिली थी खूब वाहवाही

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' 2021 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। कोरोनाकाल और लॉकडाउन होने से इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म के आज 12 अगस्त को 2 साल हो गए। इस खास मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है।

सिद्धार्थ ने लिखा, "जिंदगी एक कलाकार को बहुत कम ही बार ऐसे मौके देती है जब वो किसी ऐसे किरदार को जी सके जो अमर हो चुका है आसमान में चमकते सूरज की तरह। अब आप इसे इत्तेफाक समझें या मेरी खुशनसीबी, मुझे भी ये खूबसूरत मौका 'शेरशाह' से मिला। कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार को जीना मुझे जिंदगी से और ज्यादा जोड़ गया। उनकी बारीकियां, उनकी बेबाकी, उनका देश प्रेम, उनका जुनून, मैं उनके हर हिस्से से जुड़ता गया और इस लंबे सफर के बाद शेरशाह आपके सामने आई।

2 साल पहले आज ही के दिन शेरशाह को आप सभी ने किसी अपने की तरह गले से लगाया था और जब-जब यह तारीख मेरे सामने आती है तो दिल एक बात कहता है 'यह दिल मांगे मोर' आपका शेरशाह।" फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट कियारा आडवाणी थीं, जो इस साल उनकी जीवन संगिनी बन चुकी हैं। सिद्धार्थ अभी 'योद्धा' फिल्म और रोहित शेट्‌टी की वेबसीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार