न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता ने रोजलिन पर निशाना साध हिना का ऐसे किया बचाव, लिखा-कोई इतना नीचा कैसे सोच सकता है हे भगवान..

एक्ट्रेस हिना खान स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस, यूट्यूबर व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रोजलिन खान ने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 11:18:55

अंकिता ने रोजलिन पर निशाना साध हिना का ऐसे किया बचाव, लिखा-कोई इतना नीचा कैसे सोच सकता है हे भगवान..

एक्ट्रेस हिना खान स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस, यूट्यूबर व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रोजलिन खान ने एक इंटरव्यू में हिना पर कैंसर को पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हिना का बचाव कर रोजलिन पर निशाना साधा है। अंकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोजलिन का वीडियो शेयर करते हुए उनके दावों पर निराशा जाहिर की।

अंकिता ने कहा, “कोई इतना नीचा कैसे सोच सकता है हे भगवान..यह बहुत घटिया बात है!! योर काइंड इंफॉर्मेशनल मैडम, यह लड़की हिना इतनी बहादुरी से कैंसर से लड़ रही हैं। और मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैं यह जानती हूं और विक्की उससे कुछ दिन पहले अस्पताल में मिला था, जहां वह अपनी कीमोथेरेपी ले रही थी, जहां रॉकी उसके साथ था और सचमुच विक्की ने मुझसे यह कहा था कि हिना को देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए थे!! हिना आप मजबूत हैं और हमारे शेरखान हैं। और यह आपके लिए या इसका सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं है!! गॉड ब्लैस यू गर्ल, यह भी बीत जाएगा हिना खान।”

उल्लेखनीय है कि फोर्थ स्टेज के कैंसर से उबर चुकीं रोजलिन ने न्यूज 18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में रोजलिन ने कहा था कि 15 घंटे की मास्टेक्टॉमी इंपॉसिबल है। हिना इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही हैं। मेरी सर्जरी 8 से 10 घंटे लंबी थी क्योंकि मैं स्टेज चार पर थी और मेरे 16 लिम्फ नोड्स हटा दिए गए थे। यह एक बड़ी सर्जरी थी। इनफैक्ट हिना ने सिर्फ इतना कहा कि उनकी सर्जरी 15 घंटे तक चली।

वह किस सर्जरी की बात कर रही है? उन्होंने ये नहीं बताया कि यह एमआरएम था या क्या? वह अपने ट्रीटमेंट के बारे में बात करने के बजाय अपने बारे में बात करती हैं। वह सब कुछ अंधेरे में रख रही हैं। मुझे संदेह है कि क्या वह स्टेज 3 पर है। वह जो भी इंटरव्यू या बाइट देती है वह केवल उसके बारे में या उनकी बहादुरी के इर्द-गिर्द घूमता है। हिना ने अभी तक रोजलिन की बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

ankita lokhande,actress ankita lokhande,hina khan,actress hina khan,rozlyn khan,actress rozlyn khan,ankita hina,rozlyn hina,hina cancer,rozlyn cancer

रोजलिन ने फिर से हिना पर कसा तंज, कहा-करती हैं फैंसी फोटोज पोस्ट

इस बीच रोजलिन खान ने फिर से हिना खान पर तंज कसा है। रोजलिन ने फिल्मीमंत्रमीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बोला कि हिना ने कहा था कि उनकी सर्जरी सात से आठ घंटे में होनी थी। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि वो कैंसर के बारे में अवेयरनेस फैला रही हैं, लेकिन आज तक अवेयरनेस के बारे में उन्होंने एक शब्द भी नहीं बताया। सर्जरी कौनसे टाइप की हुई है? कीमोथेरेपी में कौनसे इंजेक्शन दिए गए हैं? और रेडिएशन कितनी हुई है?

कुछ भी नहीं बताया, वो बस अपने फैंसी फोटोज पोस्ट करती हैं। अब रोजलिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स को रोजलिन की बात रास नहीं आ रही और वे उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। देखिए किए जा रहे हैं कैसे-कैसे कमेंट :- “कौन हैं ये, जो ये सब बोल रही है?”, “जब तक खुद पर नहीं बीतेगी, तब तक लोगों को समझ में नहीं आता कि सामने वाला किस चीज से गुजर रहा है।”, “काश ऐसा होता कि उसे कैंसर ना होता।”, “पागल हो आप।”, “अपनी बीमारी का ड्रामा कौन करता है?” बता दें रोजलिन के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ