Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता ने प्रेग्नेंसी को लेकर फैली रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, अपूर्वा ने एक दिन के 2.5 लाख रुपए कमाने पर दी रिएक्शन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 1:15:10

2 News : अंकिता ने प्रेग्नेंसी को लेकर फैली रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, अपूर्वा ने एक दिन के 2.5 लाख रुपए कमाने पर दी रिएक्शन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही इसके एक एपिसोड में अंकिता के प्रेग्नेंसी वाले बयान के बाद से ही जल्द खुशखबरी मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया और फैंस इस पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि बात बहुत ज्यादा बढ़ती देख इस कपल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल शो के इस एपिसोड में अंकिता हाथ में कुछ खाने का सामान लिए थीं। ऐसे में उसे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक छीनकर वहां से भागने लगते हैं। इस पर अंकिता थोड़ा सा दौड़ती हैं और फिर रुक जाती हैं और कहने लगती हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं।

मैं भाग नहीं सकती। अंकिता की यह बात सुनकर सभी लोग शॉक रह जाते हैं। लोग कयास लगाने लगे कि अंकिता मां बनने वाली हैं और उन्होंने इस शो के जरिए इसका खुलासा कर दिया है। अब अंकिता ने स्थिति साफ करते हुए व्लॉग में कहा कि खबरें तो काफी समय से चल रही हैं, प्रेग्नेंसी कब होगी, यह सवाल होना चाहिए। पूरा परिवार लगा हुआ है। नेगोशिएशन चल रहा है। बातचीत चल रही है। मैं सवालों से थक गई हूं। मुझे माफ करना, मैं आंसर दे दूंगी दोस्तों जब मैं प्रेग्नेंट होऊंगी। अंकिता के बयान से साफ हो गया है कि वह अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं।

व्लॉग में कपल ने अपने शुरुआती दिनों की मीठी यादें भी शेयर कीं। अंकिता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने रिश्ते में पहला कदम उठाया। अपने कजिन के रिक्वेस्ट पर उन्होंने विक्की को एक मैसेज भेजा था और फिर वे उन्हें अपनी पहली डेट पर ले गई थीं। उसी दिन दोनों के बीच एक गहरे और स्ट्रॉन्ग बॉन्ड की शुरुआत हुई थी। व्लॉग में विक्की ने अंकिता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बारे में मुझे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है वो ये है कि वो किसी भी रिश्ते को टूटने नहीं देतीं। चाहे कितना भी मुश्किल समय क्यों न हो, अंकिता टूटने नहीं देगी, वो जोड़ के रखेगी।

अंकिता ने भी विक्की के लिए कहा कि वे हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं कि मैं अपने सपनों को न खोऊं…कभी-कभी मैं खुद को कमजोर महसूस करती हूं, लेकिन वे मुझे आगे बढ़ाते हैं। वे मेरी बहुत तारीफ नहीं करते, लेकिन हमेशा मुझे इंस्पायर करते हैं। उन्हें मुझ पर विश्वास है। उल्लेखनीय है कि विक्की और अंकिता ने ‘बिग बॉस 17’ में साथ ही पार्टिसिपेट किया था। तब घर के अंदर दोनों में प्यार और तकरार साथ-साथ चलते रहते थे। लोग इस जोड़ी पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। उनकी शादी साल 2021 में हुई थी।
ankita lokhande,actress ankita lokhande,vicky jain,ankita vicky,ankita pregnancy,ankita vlog,apoorva makhija,social media influencer apoorva makhija,indias latent show,rebel kid सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा…

‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा एक जानी-मानी सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर हैं। कुछ समय पहले वह समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के कारण विवादों में फंस गई थीं। अपूर्वा हाल ही में करण जौहर के हाई-वोल्टेज गेम शो ‘द ट्रैटर्स’ में नजर आई थीं। बहरहाल अपूर्वा से जुड़ी खबर ये है कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह कथित तौर पर एक दिन में करीब ढाई लाख रुपए कमाती हैं और अपने सोशल मीडिया कंटेंट और ब्रांड डील्स से करीब 41 करोड़ रुपए की नेट वर्थ बना ली है।

अब अपूर्वा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया जिसमें उनकी नेट वर्थ 41 करोड़ रुपए बताई गई। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘गलत है भाई’। इस आर्टिकल में लिखा था कि अपूर्वा एक रील के लिए छह लाख रुपए चार्ज करती हैं और 30 सैकंड की स्टोरी के लिए पूरे दो लाख रुपए लेती हैं। इससे पहले अपूर्वा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे ये खबरें देखकर उनकी मां ने पूछा था कि ‘कहां हैं ये सारे पैसे, क्यों नहीं हम घर खरीद पा रहे हैं।’

तब अपूर्वा ने बताया कि मैं हर जगह हूं लेकिन मेरी नेट वर्थ 41 करोड़ के करीब भी नहीं है। मैं इसका 1/10 भी नहीं कमा रही। ये कपड़े भाड़े के हैं जिन्हें वापस करना है। मेरी हील्स गंदी हैं, नाखून नकली हैं। मेरी घड़ी 20000 की है जो मेरी सबसे महंगी चीज है। कोई ब्रांड इतने पैसे नहीं दे रहा। अगर मैंने कभी 10 करोड़ रुपए भी कमा लिए तो मैं रिटायर हो जाऊंगी। कोई मुझे वहां ले जाए और पैसे दे!

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका