न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता-विक्की ने इस बात के लिए मुंबई पुलिस को बोला थैंक्स, हनी-करण को महिला आयोग ने भेजा नोटिस

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच कपल ने आज गुरुवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 2:50:44

2 News : अंकिता-विक्की ने इस बात के लिए मुंबई पुलिस को बोला थैंक्स, हनी-करण को महिला आयोग ने भेजा नोटिस

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच कपल ने आज गुरुवार (7 अगस्त) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी कि उनकी मेड की बेटी और उसकी दोस्त सुरक्षित मिल गई हैं। उन्होंने लिखा, “अपडेट : लड़कियां सुरक्षित मिल गईं। हमें ये बताते हुए बहुत राहत और खुशी हो रही है कि दोनों लड़कियां अब सुरक्षित मिल गई हैं। मुंबई पुलिस का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने बहुत तेजी और लगन से काम किया। आप लोग वाकई बेस्ट हो। हर उस मुंबईकर का भी धन्यवाद, जिसने पोस्ट शेयर की, साथ दिया…आपकी दुआओं और मदद से ही ये मुमकिन हो पाया।

हम शब्दों में अपना शुक्रिया नहीं जता सकते। – विक्की और अंकिता।” बता दें कि दोनों लड़कियां 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे गायब हो गई थीं। उन्हें आखिरी बार वाकोला इलाके में देखा गया था। इसके बाद अंकिता और विक्की ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें और मालवणी पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR की कॉपी पोस्ट कर मदद की अपील की थी। उन्होंने लिखा, “हमारी मेड की बेटी और उसकी दोस्त 31 जुलाई सुबह 10 बजे से लापता हैं। हम बहुत परेशान हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम मुंबई पुलिस और मुंबईकर से मदद की अपील करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि अंकिता और विक्की की जोड़ी कुछ दिनों पहले खत्म हुए कलर्स टीवी के रियलिटी कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। वे पहले सीजन में भी इसका हिस्सा थे। इसके अलावा इस जोड़ी ने ‘बिग बॉस 17’ में खूब रंग जमाया था। तब से ही वे फैंस के फेवरेट कपल बन गए। अंकिता को सबसे ज्यादा फेम उनके शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी। इसमें उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। अंकिता अब फिल्मों में भी नजर आती हैं। उनकी पिछली फिल्म 2024 आई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' थी।

हनी सिंह और करण औजला के गानों में महिलाओं पर की गई हैं आपत्तिजनक टिप्पणी

पंजाब राज्य महिला आयोग ने मशहूर पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह और करण औजला के कथित आपत्तिजनक गीतों के बोलों पर चिंता जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से संपर्क किया है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले 2 गीतों की जांच करने को कहा है। साथ ही आयोग ने स्वतः संज्ञान ले सख्त रुख अपना दोनों गायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

दोनों 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे आयोग के समक्ष होने का आदेश दिया गया है। आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि हनी सिंह का गाना 'मिलियनेयर' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने गाने में महिलाओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। दूसरे पत्र में आयोग ने करण के गाने 'एमएम गबरू' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गाना भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

इसमें महिलाओं के लिए अनुचित शब्दावली का भी इस्तेमाल किया गया है, जो पूरी तरह से आपत्तिजनक है। बता दें कि करण के गाने ‘एमएम गबरू’ को अब तक 6 दिन में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक हफ्ते से पहले ही गाने ने 34 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं। वहीं हनी का गाना 11 महीने पहले रिलीज किया गया था, जिसे अब तक यूट्यूब पर 396 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना काफी पॉपुलर है। हनी अपने गानों को लेकर पहले भी विवादों में घिर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी