न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता ने शेयर किया प्री वेडिंग फंक्शन का वीडियो, विक्की-कैटरीना की शादी में जाने के सवाल पर जाह्नवी…

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। अंकिता की दोस्त एक्ट्रेस श्रद्धा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 6:27:36

अंकिता ने शेयर किया प्री वेडिंग फंक्शन का वीडियो, विक्की-कैटरीना की शादी में जाने के सवाल पर जाह्नवी…

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। अंकिता की दोस्त एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में शादी का कार्ड अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। हालांकि इसमें तारीख नजर नहीं आई थी। अंकिता-विक्की मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लेंगे। अब अंकिता ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें अंकिता-विक्की हवन कुंड के सामने बैठे हैं। अंकिता और उनका परिवार शादी से पहले की रस्मों को निभा रहा है। दूल्हा-दुल्हन बड़ों का आशीर्वाद लेते और साथ में डांस करते दिखे।

अंकिता के परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं। इस 52 सैकंड के वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, 'टूगेदरनेस! थैंक्यू, तन्मय खुतल इन खूबसूरत यादों को कैप्चर करने के लिए। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया। इससे पहले अंकिता व विक्की ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें शादी का कार्ड दे इनवाइट किया। उल्लेखनीय है कि अंकिता को जीटीवी के मशहूर शो 'पवित्र रिश्ता' से पहचान मिली थी। इसमें वे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं।

ankita lokhande,janhvi kapoor,vicky jain,vicky kaushal,katrina kaif,bollywood news in hindi

सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी काफी करीब आ गई है। ऐसे में सभी यह जानने को बेकरार है कि शादी में कौन-कौन शरीक होगा। इस बीच दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जाह्नवी एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं। तब उनके आस-पास पैपराजी ने उन्हें घेरा हुआ था। ऐसे में एक फोटोग्राफर जाह्नवी को हैलो बोलता है और फिर पूछता है- ''मैम आप शादी में नहीं जा रहीं?''

इस पर जाह्नवी सवालों भरी निगाह से उसे देखती हैं। तब फोटोग्राफर कहता है- ''विक्की भाई की।'' और हंसने लगता है। तब जाह्नवी बिना कुछ कहे बस लुक देती हैं और निकल जाती हैं। उल्लेखनीय है कि आज तक एजेंडा 2021 में कियारा आडवाणी ने भी विक्की-कैटरीना की शादी पर चुप्पी साध ली थी। फिर उन्होंने कहा था कि उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका