न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टूटे हुए पैर के साथ इस गाने पर नाचीं अंकिता! अंशुला को भाई अर्जुन और पिता बोनी कपूर ने ऐसे किया बर्थडे विश

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर को बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फंक्शंस के फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 1:40:02

टूटे हुए पैर के साथ इस गाने पर नाचीं अंकिता! अंशुला को भाई अर्जुन और पिता बोनी कपूर ने ऐसे किया बर्थडे विश

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर को बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फंक्शंस के फोटो और वीडियो भी शेयर किए थे, जो तेजी से वायरल हुए थे। अब अंकिता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि अंकिता का पैर टूटा हुआ है, लेकिन उसके बाद भी वे डांस कर रही हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर अंकिता के इस वीडियो को अशिता धवन ने शेयर किया है। अंकिता फिल्म राजा हिंदुस्तानी के सुपरहिट गाने 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' पर डांस मूव्स दिखा रही हैं। हालांकि उनके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन उनके एक्सप्रेशन्स से ये वीडियो शानदार बन रहा है।

अंकिता गाना भी गा रही है। इस वीडियो पर एक नोट चिपका है, जिस पर लिखा है- 'टांग टूटी पर हिम्मत न छूटी, मान गए नई दुल्हन की शिद्दत को।' इस नोट में दिल और हंसने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-लव योर स्पिरिट मिसेज जैन.... नए साल की सिर्फ शुरुआत मत करो, उस में कूद जाओ।' उल्लेखनीय है कि अर्चना दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद विक्की के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। अर्चना व सुशांत ने पवित्र रिश्ता सीरियल में काम किया था।

हमेशा अच्छे दिल वाली इंसान रहना अंशुला : अर्जुन कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का आज बुधवार (29 दिसंबर) को 31वां बर्थडे है। अर्जुन ने एक वीडियो शेयर करते हुए बहन को विश करने के साथ एक मैसेज भी लिखा है। वीडियो में दोनों एक जैसी टी शर्ट और शर्ट पहने हुए हैं और डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में बादशाह का गाना जुगनु चल रहा है। अर्जुन ने लिखा, हमेशा अच्छे दिल वाली इंसान रहना, हर दिन अपने बेस्ट वर्जन में रहना। हमेशा खुश रहना और स्माइल करते रहना। याद रहे मैं और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। हैप्पी बर्थडे अंशुला कपूर। आशा है जो तुम चाहती हो वो सब तुम्हें इस साल मिले। लव यू।

इस पोस्ट पर अंशुला ने हार्ट इमोजी के साथ आई लव यू कमेंट किया। हाल ही इंस्टाग्राम से जुड़े पिता बोनी कपूर ने भी अंशुला को बधाई दी। बोनी ने अंशुला को किस करते हुए फोटो शेयर की है। दोनों ट्रेडिशनल लुक में हैं। बोनी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी वंडर चाइल्ड, मेरी सुंदर और जीनियस बच्ची। उल्लेखनीय है कि अंशुला फैन काइंड वेबसाइट की फाउंडर हैं। इसके जरिए अंशुला जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। इसके लिए वह सेलेब्स का सपोर्ट भी लेती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो