न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से बाहर हुईं अंजुम फकीह, ‘गदर 2’ के लिए KRK के बिगड़े बोल!

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी काफी लोकप्रिय है। इस समय इसका 13वां सीजन चल रहा है। इसे फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 12:04:16

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से बाहर हुईं अंजुम फकीह, ‘गदर 2’ के लिए KRK के बिगड़े बोल!

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी काफी लोकप्रिय है। इस समय इसका 13वां सीजन चल रहा है। इसे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी होस्ट कर रहे हैं। रविवार (30 जुलाई) को शो से ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में सृष्टि का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अंजुम फकीह बाहर हो गई हैं। अंजुम शो से एविक्ट होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं। इससे पहले अंजुम की बेस्ट फ्रेंड रूही चतुर्वेदी का भी सफर खत्म हो गया था।

रूही के बाद एक्टर रोहित रॉय को चोट के चलते शो से अलविदा कहना पड़ा था। रोहित इलाज के लिए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट आए। खतरों के खिलाड़ी के इस हफ्ते हुए एविक्शन स्टंट में अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच टक्कर थी। उन्हें पानी के स्टंट का चैलेंज मिला था। इसमें उन्हें पानी के अंदर एक घूमते हुए गोल पिंजरे में रखा गया और इससे उन्हें फ्लैग्स निकालने थे।

परफॉर्म करते हुए अंजुम के शरीर में अचानक पानी चला गया। अंजुम को तुरंत बाहर निकालकर ये घोषणा कर दी गई कि उन्होंने ये स्टंट अबॉर्ट किया है। रोहित का कहना था कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या अच्छी किस्मत के चलते बच गईं। वैसे कहा जा रहा है कि अंजुम जल्द ही बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में वापसी करेंगी।

anjum fakih,aishwarya sharma,khatro ke khiladi 13,krk,gadar 2,kamal r khan,rohit shetty

अनिल शर्मा का निर्देशन 80 के दशक जैसा : केआरके

डायरेक्टर अनिल शर्मा की सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। इसका ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। मूवी 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस बीच एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानी केआरके ने मूवी को लेकर अपनी राय दी है। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 80 के दशक की फिल्म #गदर2 के बारे में मेरी गणना इस प्रकार है!
(1) अगर अनिल शर्मा एक हिट फिल्म बना सकते हैं, तो वे एसएलबी जैसे बड़े निर्देशक हैं और नहीं।
(2) अगर ‘गदर 2’ हिट हो गई तो लड़कियों जैसा दिखने वाला लड़का उत्कर्ष सुपर स्टार है, जो संभव नहीं है।
(3) अगर ‘गदर 2’ हिट है तो सनी देओल बड़े सुपरस्टार हैं, जो संभव नहीं है।
इससे पहले केआरके ने बताया कि उनके एक करीबी ने 'गदर 2' देखी है। उसने बताया कि यह साल की वाहियात फिल्मों में से एक है। अनिल शर्मा का निर्देशन 80 के दशक जैसा है। कहानी और स्क्रीनप्ले कमजोर है। यह फिल्म 3 दिन भी नहीं टिक पाएगी। उल्लेखनीय है कि ‘गदर 2’ के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका