न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्ट्रेस को नहीं थी अनिल के साथ किसिंग सीन की जानकारी, ‘सूबेदार’ की शूटिंग पूरी कर एक्टर ने लिखी यह पोस्ट

साल 2007 में रिलीज हुई मूवी ‘सलाम-ए-इश्क’ एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। एक मीडिया चैनल में इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस अंजाना सुखानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 8:08:01

2 News : एक्ट्रेस को नहीं थी अनिल के साथ किसिंग सीन की जानकारी, ‘सूबेदार’ की शूटिंग पूरी कर एक्टर ने लिखी यह पोस्ट

साल 2007 में रिलीज हुई मूवी ‘सलाम-ए-इश्क’ एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। एक मीडिया चैनल में इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस अंजाना सुखानी ने इस फिल्म को लेकर कई बात बताई। इस फिल्म में अंजना का उनसे 22 साल बड़े एक्टर अनिल कपूर के साथ किसिंग सीन भी था, लेकिन एक्ट्रेस को इस बात की जानकारी पहले से नहीं थी। अंजना ने इंटरव्यू में डायरेक्टर निखिल आडवाणी पर भड़ास निकालते हुए कहा कि अनिल कपूर को किस करने की बात ने मुझे हैरान कर दिया था। अगर पहले से ये जानकारी दी गई होती तो मैं खुद को तैयार करके आती।

ऐसे में मैं इसके लिए मेंटली तैयार नहीं थी और ना ही मुझे ऐसा करने के लिए टाइम मिला। हालांकि मैं उन दिनों इंडस्ट्री में नई थीं, तो इसलिए कुछ कह नहीं पाईं। जब आप फ्रेशर होते हैं, तो लोग आप पर प्रेशर बनाते हैं। नए लोगों को अक्सर ही हल्के में लिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि आप उनसे लड़ नहीं पाएंगे और जो जो उनकी डिमांड होगी वो पूरी हो जाएगी। मुझसे अचानक से इस सीन को करने की डिमांड की गई, वहीं अगर कोई स्टारकिड होता होता तो ऐसा नहीं होता।

इस डिमांड पर मैं घबरा गई थी और मेरे आस-पास ऐसा कोई नहीं था, जिससे मैं अपनी कुछ बात बता सकूं। बता दें यह मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें गोविंदा, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, विद्या बालन, सलमान खान जैसे बड़े कलाकार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अंजना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ में नजर आ रही हैं, जो सूरज बड़जात्या का ओटीटी डेब्यू है।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये बातें, ‘सूबेदार’ में राधिका मदान बनेंगी उनकी बेटी

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर ने आज रविवार (9 फरवरी) को ऐलान किया कि उन्होंने अपनी आगामी प्राइम वीडियो फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन ‘तुम्हारी सुलु और ‘जलसा’ फेम सुरेश त्रिवेणी ने किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने ये किया..आपके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को जीवंत बना दिया और मैं बहुत आभारी हूं। हर दिन अपना ए-गेम लाने के लिए धन्यवाद।

हमने 2025 में एक साथ मिलकर जो बनाया है, उसे देखने के लिए दुनिया इंतजार नहीं कर सकती। दिल की गहराइयों से, धन्यवाद।”अनिल ने अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। ये फिल्म पूर्व सैन्यकर्मी अर्जुन सिंह की कहानी है, जो अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और सामाजिक शिथिलता से जूझता है। 'सूबेदार' में अभिनेत्री राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं जो अनिल की बेटी की भूमिका में हैं।

बीते साल दिसंबर में अनिल के 68वें जन्मदिन पर 'सूबेदार' के पहले लुक को शेयर किया गया था। अनिल ने फिल्म के बारे में बताया था, “सूबेदार खास है! यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है बल्कि यह उससे कहीं बढ़कर है। सूबेदार की कहानी सम्मान, परिवार और जीवन में हमारे अथक संघर्ष के बारे में है।” फिल्म का निर्माण अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज, अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ