अंजलि अरोड़ा का नया इंस्टाग्राम रील एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि ने इस वीडियो में अपने डांस मूव्स और स्टाइलिश अंदाज को दिखाया है, लेकिन इस बार उनका यह वीडियो निगेटिव कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में है। वीडियो में ब्लू कलर की ड्रेस पहने अंजलि हनी सिंह के गाने 'मनी मनी' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
नेटिजन्स ने इस रील पर मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं, जिसमें कुछ लोगों ने उनके डांस और लुक की तारीफ की, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ओवर-ड्रामैटिक और अनावश्यक बताया है। अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में पहलगाम हमले के बीच इस तरह का डांस वीडियो शेयर किया है, जिस कारण लोग उन्हें जमकर आलोचना कर रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा को डांस करना पड़ा भारी
कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अंजलि अरोड़ा के वीडियो को 'ध्यान खींचने की कोशिश' करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, "हर बार वही स्टाइल, कुछ नया क्यों नहीं करतीं?" वहीं, एक ने कहा, "यह रील्स सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हैं, इसमें कोई टैलेंट नहीं दिखता।" एक और यूजर ने लिखा, "4 दिन तो रुक जातीं, देश में इतनी बड़ी घटना हो गई।" कई लोगों ने उन्हें इस बीच डांस करने के लिए काफी कुछ कहा। सोशल मीडिया पर उनकी हर रील को मिलने वाली तारीफों के साथ-साथ ऐसी आलोचनाएं भी उनके लिए चुनौती बन रही हैं।














