न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनीता हसनंदानी ने जीता ‘छोरियां चली गांव’ का खिताब, छलक पड़े खुशी के आंसू, जैकी की बेटी कृष्णा बनीं रनरअप

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी रेड्‌डी (44) ने रियलिटी टीवी शो ‘छोरियां चली गांव’ का खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार (4 अक्टूबर) को टेलीकास्ट हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 11:47:33

अनीता हसनंदानी ने जीता ‘छोरियां चली गांव’ का खिताब, छलक पड़े खुशी के आंसू, जैकी की बेटी कृष्णा बनीं रनरअप

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी रेड्‌डी (44) ने रियलिटी टीवी शो 'छोरियां चली गांव' का खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार (4 अक्टूबर) को टेलीकास्ट हुए ग्रैंड फिनाले में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को मात दी। गांव में जयकारों, ढोल-ताशे और जश्न के बीच अनीता को विजेता घोषित किया गया। इस दौरान अनीता काफी इमोशनल नजर आईं। शो की विनर बनते ही उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। फाइनल एपिसोड की शुरुआत शो की टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के साथ हुई। इस दौरान उर्फी जावेद और कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड अजीम भी वहां मौजूद थे।

इसके होस्ट रणविजय सिंह थे, जो मुख्त तौर पर एमटीवी के शो ‘रोडीज’ को होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। शो का पहला सीजन ग्रामीण जीवन की अनछुई सुंदरता को दिखाने और अपने सेलिब्रिटी प्रतिभागियों की क्षमता की परीक्षा लेने के नाम रहा है। गायों का दूध दुहने और कुएं से पानी निकालने से लेकर चूल्हे पर खाना पकाने और स्थानीय लोगों के साथ रिश्ते बनाने तक के सफर में यह सबकुछ देखने को मिला। शो मध्य प्रदेश के एक दूर-दराज के गांव में फिल्माया गया। फिनाले की रात 60 दिनों तक कंटेस्टेंट का सफर कैसा रहा इस पर भी बात की गई।

सभी सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट अनीता, कृष्णा, ऐश्वर्या खरे, सुमुखी सुरेश, अंजुम फकीह, रमीत संधू, रेहा सुखेजा, एरिका पैकर्ड, सुरभि मेहरा, समृद्धि मेहरा, डॉली जावेद और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा भी इस जीत का जश्न मनाती दिखीं। उल्लेखनीय है कि अनीता की शादी साल 2013 में रोहित रेड्डी के साथ हुई थी। उनके एक बेटा आरव है।

anita hassanandani,actress anita hassanandani,chhoriyan chali gaon,krishna shroff jackie shroff,ranvijay singha,anita chhoriyan chali gaon title

अनीता ने कहा, ये सिर्फ फैंस और गांव वालों की प्यार की वजह से ही मुमकिन हो पाया है

जीत के बाद अनीता ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि मैंने ट्रॉफी जीत ली है। ये प्राइड भरा मोमेंट है। इस एज में शो जीतना, मेरे लिए, मेरे बच्चे के लिए और मेरे परिवार के लिए गर्व से भरा पल है। जब मैंने ‘छोरियां चली गांव’ के लिए हां किया था उस वक्त मुझे पता नहीं था कि ये शो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर लेकर आएगा। ये सिर्फ फैंस और गांव वालों की प्यार की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। गांव वालों ने बहुत सपोर्ट किया।

इस दौरान उन्होंने गांव वालों के साथ-साथ अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें वोट देकर ट्रॉफी जीतने में उनकी मदद की। बता दें अनीता एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्होंने अलग-अलग भाषाओं के टीवी सीरियल और फिल्मों में एक्टिंग की है। उनकी लोकप्रिय टेलीविजन भूमिकाओं में 'काव्यांजलि' की ‘अंजलि’ और 'ये है मोहब्बतें' की ‘शगुन’ का रोल हैं।

अनीता की फिल्मों की बात करें तो वह 'रागिनी एमएमएस 2', 'दस कहानियां' और 'कृष्णा कॉटेज' में नजर आ चुकी हैं। अनीता ने 'नागिन 3' सीरियल में भी काम किया है। अनीता ने साल 1998 में टीवी धारावाहिक 'इधर उधर' से अभिनय की शुरुआत की और साल 2001 में आई तेलुगु फिल्म 'नुव्वु नेनु' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह