न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ का गाना बंधन रिलीज, ‘गेम चेंजर’ के गाने में कियारा-रामचरण ने मचाई धूम

नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की फिल्म ‘वनवास’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। आज गुरुवार (28 नवंबर) को इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 8:08:40

2 News : अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ का गाना बंधन रिलीज, ‘गेम चेंजर’ के गाने में कियारा-रामचरण ने मचाई धूम

नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की फिल्म ‘वनवास’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। आज गुरुवार (28 नवंबर) को इसका नया गाना ‘बंधन’ रिलीज कर दिया गया। इससे पहले 29 अक्टूबर को फिल्म का टीजर शेयर किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। आज गाने का वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “संगीत के माध्यम से दिलों का एक बंधन।” गाने को सिंगर विशाल मिश्रा, पलक मुच्छल और मिथुन ने अपनी आवाज से सजाया है। इसे मिथुन ने कंपोज किया है और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं।

फिल्म में खुशबू सुंदर, राजपाल यादव, मनीष वाधवा और अश्विनी कालसेकर की भी अहम भूमिका है। ‘वनवास’ जी स्टूडियोज द्वारा समर्थित है और उत्कर्ष के पिता दिग्गज फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली है। इससे पहले उन्होंने ‘गदर एक प्रेम कथा’ और पिछले साल धूम मचाने वाली ‘गदर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। अनिल इस फिल्म के प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं।

फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें उत्कर्ष और सिमरत इससे पहले ‘गदर 2’ में भी थे। फिल्म एक दिल छू लेने वाली इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें रामायण को एक मॉडर्न रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है, खासकर यह विचार कि बच्चे अपने माता-पिता को वनवास भेजते हैं, जो कहानी में एक नया भावनात्मक आयाम जोड़ता है।

anil sharma,vanvaas movie,utkarsh sharma,nana patekar,vanvaas song,simratt kaur,game changer movie,kiara advani,ram charan,kiara ram charan,game changer song

‘गेम चेंजर’ का तीसरा गाना रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार रामचरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर‘ को लेकर फैंस की बेकरारी साफ नजर आती है। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बीच आज गुरुवार (28 नवंबर) को फिल्म के गाने ‘जाना हैरान सा’ रिलीज कर दिया गया। इसमें कियारा का लुक काफी अलग नजर आ रहा है।

उनकी रामचरण के साथ कैमिस्ट्री देखने लायक है। गाने के लिरिकल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। कुछ ही मिनट में सारेगामा तेलुगु पर इसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। इसे हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है। गाने को श्रेया घोषाल और कार्तिक सिंगर ने अपनी आवाज दी है। कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस हैं। बोल गीतकार सरस्वतीपुत्रा के हैं।

फिल्म रिलीज से पहले ‘गेम चेंजर’ का यह तीसरा गाना है जो धूम मचा रहा है। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है। कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म वेंकटेश्वर क्रिएशंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह रामचरण के साथ कियारा की दूसरी तेलुगु फिल्म है। पहली साल 2019 में आई ‘विनय विद्या रामा’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री