न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल ने इस अंदाज में किया ‘सुपर वुमन’ को बर्थडे विश, ‘रेड 2’ से रितेश का फर्स्ट लुक आया सामने

अनिल कपूर 4 दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। हर प्रकार की भूमिका को बखूबी अंजाम देने से उन्हें वर्सेटाइल एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 1:08:41

2 News : अनिल ने इस अंदाज में किया ‘सुपर वुमन’ को बर्थडे विश, ‘रेड 2’ से रितेश का फर्स्ट लुक आया सामने

अनिल कपूर 4 दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। हर प्रकार की भूमिका को बखूबी अंजाम देने से उन्हें वर्सेटाइल एक्टर का तमगा मिला हुआ है। अनिल की पत्नी सुनीता कपूर का आज मंगलवार (25 मार्च) को जन्मदिन है। इस खास मौके पर अनिल ने अपनी पत्नी के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। अनिल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी सुपर वुमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं..वो सबसे अच्छी इंसान जो हर दिन को सिर्फ मेरे साथ रहकर एक्साइटिंग बना देती है...चाहे अच्छा हो, बुरा हो या बदसूरत, तुम हर दिन को सार्थक बनाती हो।

जिस दिन से मैं तुमसे मिला हूं, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो, हर उस चीज में मेरी साथी रही हो जो वाकई मायने रखती हैं। तुम्हारे साथ जीवन सिर्फ एक सफर नहीं है-यह प्यार, हंसी और अंतहीन यादों से भरा एक रोमांच है। तुम हमारे घर की जान हो, हर सफलता के पीछे की ताकत हो और वो वजह हो जिसकी वजह से मैं हर दिन मजबूती के साथ जागता हूं। आज और हर दिन आपका जश्न मनाने के लिए, मेरा प्यार सुनीता कपूर, आपसे अभी, हमेशा और हमेशा प्यार करता हूं।”

बता दें अनिल ने साल 1984 में सुनीता कपूर के साथ शादी की थी। उनके दो बेटियां सोनम और रिया तथा एक बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं। कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने भी सुनीता को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कई सितारे गाना गा रहे हैं। फराह ने लिखा, “जब हर कोई यह गाना गाता है तो आपको पता चल जाता है कि यह सुनीता कपूर का जन्मदिन है। लव यू सुनीता..कुछ लोग आधी रात तक जागते हैं।”

अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की ‘रेड 2’ इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं। कह सकते हैं कि वे लंबे समय तक अपने फैंस से दूर नहीं रह सकते। अजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेड 2' को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसके डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं। फिल्म में अजय की जोड़ी एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ बनी है। दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

एक्टर रितेश देशमुख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। अजय के बाद अब 'रेड 2' से रितेश की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वे एक नेता के रूप में दिख रहे हैं। अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “कानून का मोहताज नहीं, कानून का मालिक है दादा भाई।” बता दें रितेश को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। वे अब तक कई प्रकार के रोल निभा चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश की खास फैन फॉलोइंग है।

वे सोलो हीरो के रूप में ज्यादा हिट नहीं हुए लेकिन सपोर्टिंग रोल में उन्हें खूब पसंद किया जाता है। बता दें ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी। यह साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी