न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

64 साल के अनिल कपूर ने खोला जवानी का राज! देखें Video, ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अनिल कपूर को वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। उनका करियर कई सुपरहिट फिल्मों से सजा हुआ है। अपनी दमदार एक्टिंग से हर किरदार में जान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 6:00:55

64 साल के अनिल कपूर ने खोला जवानी का राज! देखें Video, ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अनिल कपूर को वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। उनका करियर कई सुपरहिट फिल्मों से सजा हुआ है। अपनी दमदार एक्टिंग से हर किरदार में जान डालने का फन उनके पास है। वे बड़े पर्दे पर करीब चार दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी बॉडी लेंग्वेज और हाजिरजवाबी का कोई मुकाबला नहीं है। इतने लंबे और शानदार करियर के दौरान वे विवादों से दूर ही रहे हैं। 64 साल की उम्र में भी अनिल चुस्त-दुरुस्त नजर आते हैं।

वे 15 सितंबर को यूट्यूब पर प्रसारित होने वाले अरबाज खान के चैट शो पिंच 2 में नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें अनिल बहुत ठंडे दिमाग से ट्रोलर्स के कमेंट पर अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं। अनिल ने सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। एक ट्रोलर ने अनिल और सोनम कपूर के लिए लिखा था-बाप बेटी की जोड़ी पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है। इस पर अनिल ने कहा कि जिस दिन ट्रोलर ने ऐसा लिखा शायद उनके लिए वह बुरा दिन होगा या शायद वो दुखी होंगे।

anil kapoor,pinch-2 show,arbaaz khan,sonam kapoor,rhea kapoor,sunita kapoor,hathi mere sathi movie,bollywood news in hindi

पैसे के सवाल पर अनिल ने ट्रोलर को दी यह सलाह

एक अन्य ट्रोलर ने लिखा था कि जिनके पास पैसा होता है, उन्हें शर्म नही होती और जिनके पास शर्म होती है, उनके पास पैसा नहीं होता। इस पर अनिल ने कहा कि अगर आपको किसी के बारे में या किसी टॉपिक के बारे में जानकारी नहीं है तो उस पर राय देने की कोई जरूरत नहीं है। एक ट्रोलर ने अनिल से जवानी का राज पूछा तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऑडियंस अपना पैसा खर्च करके हमें देखने के लिए आती है।

अगर मैं थका हुआ दिखूंगा तो मैं उनके साथ धोखा कर रहा होऊंगा। साथ ही इसके जवाब में उन्होंने गाना 'बहुत दिया देने वाले ने तुझको, आंचल ही ना समाए तो क्या कीजे' सुना दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल पिछली बार अनुराग कश्यप के साथ 'एके वर्सेज एके' में नजर आए थे। अब वे फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखेंगे जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी हैं।


इरोज नाऊ पर 18 सितंबर को रिलीज होगी हाथी मेरे साथी

इरोज नाऊ ने हमेशा दर्शकों के लिए शानदार ब्लॉकबस्टर पेश की हैं। उसने हाल ही में अपनी लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित फिल्म हाथी मेरे साथी की रिलीज की घोषणा की थी। इसके साथ ही उत्साह के स्तर को कई पायदान ऊपर ले जाते हुए लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आज फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसकी शुरुआती चर्चा में फिल्म को मिले उत्साह और प्यार को देखते हुए निर्माताओं ने विश्वव्यापी रिलीज का फैसला किया है। यह ट्रेलर निश्चित रूप से आप सभी को अपनी सीटों से चिपकाए रखेगा। इरोज नाऊ पर हाथी मेरे साथी को 18 सितंबर को स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन ने किया है और इसमें राणा दग्गुबाती और पुलकित सम्राट की प्रमुख भूमिकाएं हैं। फिल्म में श्रिया पिलागांवकर और जोया हुसैन भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका