न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल ने शेयर की सुनीता की दिलचस्प बातें, 1 दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे अमिताभ, करते थे ड्रिंक भी

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (67) को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 4 दशक हो चुके हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में हर किरदार को बखूबी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Oct 2024 12:01:54

2 News : अनिल ने शेयर की सुनीता की दिलचस्प बातें, 1 दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे अमिताभ, करते थे ड्रिंक भी

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (67) को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 4 दशक हो चुके हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में हर किरदार को बखूबी अंजाम दिया है। इस बीच जयपुर आए अनिल ने एक इवेंट में अपनी पत्नी सुनीता के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। दोनों की शादी साल 1984 में हुई थी। उन्होंने मई में 40वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। जब सुनीता और अनिल की मुलाकात हुई थी, तब वह काम करती थीं। सुनीता ने अपने माता-पिता से महंगे गिफ्ट्स या पैसे लेने को लेकर अपने आइडिया पहले ही साफ कर दिए थे।

फिक्की एफएलओ के जयपुर चैप्टर में अनिल ने बताया कि शादी से पहले ही सुनीता ने मुझसे कहा था कि जब मैं तुम्हारे घर शादी के बाद आऊंगी, तो कपड़े का एक सेट ही लेकर आऊंगी। अपने साथ कोई भी ज्वेलरी नहीं लाऊंगी। जो भी होगा, तुम्हें ही मेरे लिए खरीदना होगा। मेरी पत्नी ने जो एक ज्वेलरी मुझे दी है, वह वेडिंग रिंग है। अनिल ने शादी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि सुनीता घर को सजाती थी, लेकिन शुरुआत में तो उसे मैंने नोटिस नहीं किया। हालांकि जब बाद में शूटिंग से वापस आता तो महसूस किया कि घर को पत्नी ने कितनी खूबसूरती से सजाया है।

इसके बाद जब एक दिन मैंने सुनीता से पूछा कि जब से शादी हुई है, तब से जब मैं शूटिंग से वापस आता हूं तो पूरा घर सजा होता है। इस पर उसने बताया कि मैं यह तुम्हारे लिए नहीं करती, बल्कि मैं अपने लिए कर रही हूं। बता दें कि अनिल और सुनीता के दो बेटियां सोनम व रिया और एक बेटा हर्षवर्धन हैं। सोनम और रिया की शादी हो चुकी है। सोनम की शादी आनंद आहूजा व रिया की करण बुलानी के साथ हुई है। अनिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली दोनों फिल्में ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ सुपरहिट रही थीं।

anil kapoor,actor anil kapoor,sunit kapoor,anil sunita,anil sunita marriage,amitabh bachchan,actor amitabh bachchan,amitabh smoke and drink,amitabh interview

अमिताभ बच्चन का पुराना इंटरव्यू हो रहा है वायरल

अमिताभ बच्चन (81) सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने भी जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अमिताभ इन दिनों टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वे इस दौरान अपनी जिंदगी के कई अनुभव शेयर करते हैं। अब अमिताभ का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें अमिताभ कहते हैं कि मैं स्मोक नहीं करता और न ही ड्रिंक करता हूं और न ही मीट खाता हूं। ये किसी धर्म की वजह से नहीं बल्कि टेस्ट की वजह से है।

मेरे परिवार में मेरे पापा वेजिटेरियन थे और मेरी मां नहीं। वैसे ही जया मीट खाती हैं और मैं नहीं। मैं पहले मीट खाता था। यहां तक कि मैं ड्रिंक और स्मोक भी करता था, लेकिन अब सब छोड़ दिया है। कोलकाता में मैं एक दिन में 200 सिगरेट पीता था, लेकिन मुंबई आने के बाद मैंने छोड़ दिया। मैं ड्रिंक भी करता था, कुछ भी जो हाथ में आए पी लेते थे। लेकिन कुछ सालों पहले मैंने डिसाइड किया कि मुझे इसकी जरुरत नहीं है।

इन आदतों की वजह से मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है, सिवाय जब मैं विदेश में शूट कर रहा होता हूं क्योंकि वहां वेजिटेरियन खाने को लेकर दिक्कत होती है। मुझे नहीं लगता कि मैं हिंसक इंसान हूं। मैं अपना आपा भी नहीं खोता हूं। हां, कॉलेज के दिनों में जरूर कुछ लड़ाइयां होती थीं, लेकिन बस इतना ही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री