न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नायक’ के 24 साल पूरे, शाहरुख-आमिर को ऑफर हुआ था अनिल का रोल, मौनी ने लिया पशुपतिनाथ का आशीर्वाद

‘नायक : द रियल हीरो’ मूवी आज रविवार (7 सितंबर) को अपनी रिलीज के 24 साल पूरे कर चुकी है। इस फिल्म में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 8:55:41

2 News : ‘नायक’ के 24 साल पूरे, शाहरुख-आमिर को ऑफर हुआ था अनिल का रोल, मौनी ने लिया पशुपतिनाथ का आशीर्वाद

‘नायक : द रियल हीरो’ मूवी आज रविवार (7 सितंबर) को अपनी रिलीज के 24 साल पूरे कर चुकी है। इस फिल्म में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। अनिल ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें साझा कर इसे याद करने के साथ एक नोट भी लिखा है। अनिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीरों के साथ-साथ साल 2001 में हुए ऑडियो लॉन्च इवेंट की झलकियां भी साझा कीं। इवेंट में शाहरुख खान और संगीतकार ए.आर. रहमान भी मौजूद थे। अनिल ने पोस्ट में लिखा, “कुछ किरदार आपको परिभाषित करते हैं और ‘नायक’ उनमें से एक है।

यह फिल्म पहले आमिर और शाहरुख को ऑफर हुई थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह किरदार जीना है। निर्देशक शंकर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं हमेशा शाहरुख की उस बात को संजोकर रखूंगा जो उन्होंने मंच से कही थी : ‘ये रोल अनिल के लिए ही बना था।’ ऐसे पल हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं। #24YearsOfNayak" अनिल की इस पोस्ट को लेकर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, सिद्धांत चतुर्वेदी और सैयामी खेर ने भी अपनी रिएक्शन दी और फायर इमोजी के जरिए फिल्म की यादें ताजा कीं।

गौरतलब है कि ‘नायक’ साल 1999 में आई तमिल फिल्म ‘मुधलवन’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी शिवाजी राव (अनिल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कैमरामैन और न्यूज प्रजेंटर से आगे बढ़कर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनता है। इस दौरान वह भ्रष्टाचार, राजनीतिक धांधलियों और जनता की परेशानियों को उजागर करता है। इस फिल्म ने अनिल को एक नया मुकाम दिया।

अनिल की इमेज वर्सेटाइल एक्टर की है और उन्होंने इस किरदार से यह बात साबित कर दिखाई। फैंस को उनका अंदाज बहुत पसंद आया। अनिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे आज 68 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अनिल पिछले दिनों रिलीज हुई ‘वॉर 2’ का हिस्सा भी थे। इससे पहले उनके सुपरहिट मूवी ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ में भी अहम रोल थे। अनिल अब ‘सूबेदार’ मूवी में नजर आएंगे। अनिल की फिटनेस भी देखते ही बनती है।

धार्मिक यात्रा पर हैं एक्ट्रेस मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा सुर्खियों में रहती हैं चाहे वह प्रोफेशनल लाइफ की बात हो या फिर पर्सनल लाइफ की। खास तौर से मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को लगातार अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। मौनी इन दिनों काम से दूर धार्मिक यात्रा पर हैं। वह हाल ही में नेपाल पहुंचीं, जहां उन्होंने पशुपतिनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मौनी ने इस ट्रिप से कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इसमें वह ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। ये तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही हैं। एक्ट्रेस ने मंदिर की कई फोटो साझा की हैं। मौनी येलो कलर के अनारकली सूट में हैं। उन्होंने मांग में सिंदूर, माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है। कुछ फोटो में वह सिर पर दुपट्टा लेकर भगवान पशुपतिनाथ का आशीर्वाद लेते हुई भी दिखाई दीं। मौनी ने कैप्शन में लिखा, “पशुपतिनाथ ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय आभारी और धन्य...” मौनी की इस पोस्ट पर उनके फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

इससे पहले मौनी ओणम का त्योहार सेलिब्रेट करती हुई नजर आई थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की साड़ी पहने खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने फैंस को ओणम की बधाई भी दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। उनके साथ संजय दत्त, सनी सिंह और पलक तिवारी भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह