न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक की ‘नागजिला’ में विलेन के दावेदार हैं ये 2 दिग्गज हीरो, राहुल और अनुष्का का वीडियो वायरल

कार्तिक आर्यन हमेशा खबरों में रहने वाले एक्टर हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ चर्चाओं में होती है तो कभी वे प्रोफेशनल लाइफ के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 2:33:36

2 News : कार्तिक की ‘नागजिला’ में विलेन के दावेदार हैं ये 2 दिग्गज हीरो, राहुल और अनुष्का का वीडियो वायरल

कार्तिक आर्यन हमेशा खबरों में रहने वाले एक्टर हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ चर्चाओं में होती है तो कभी वे प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियां बटोरते दिखते हैं। फिलहाल कार्तिक अपनी आगामी फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे करण जौहर और महावीर जैन के साथ क्रिएचर कॉमेडी मूवी ‘नागजिला’ पर काम करने के लिए तैयार हैं। इसके डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा हैं। कहा जा रहा है कि ‘नागजिला’ में कार्तिक के डबल रोल होंगे। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए दो दावेदार सामने आए हैं, जिनमें से कोई एक चुना जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के अनुसार ‘नागजिला’ की टीम अनिल कपूर या बॉबी देओल में से किसी एक को नेगेटिव रोल के लिए लेना चाहती है। रिपोर्ट की मानें तो ‘नागजिला’ की स्क्रिप्ट में खलनायक के रोल के लिए एक सीनियर एक्टर की जरूरत है। करण ने इस रोल के लिए द नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। पहला अनिल कपूर और दूसरा बॉबी देओल। कार्तिक फाइनल कास्टिंग कॉल लेंगे। ‘नागजिला’ की पूरी कास्ट आपस में ये तय करेगी कि विलेन के रोल के लिए कौन बेहतर रहेगा।

खबरों की मानें तो विलेन का पूरा लुक प्रोस्थेटिक्स और विजुअल इफेक्ट के जरिए ट्रांसफॉर्म किया जाएगा। यह इच्छाधारी नाग की कहानी है और विलेन का किरदार हीरो से किसी तरह कमतर नहीं है। इसलिए टीम इस बात को लेकर काफी सीरियस है कि विलेन के लिए किसका नाम फाइनल किया जाए। कार्तिक, करण और महावीर अगले 15 दिनों में नाम पर ठप्पा लगा देंगे और इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेट भी कर देंगे। पिछले कुछ समय से बॉबी को फिल्मों में विलेन के रूप में ही देखा जा रहा है। ऐसे में उनकी प्रबल संभावना है। साल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी ने विलेन बनकर कहर बरपाया था। बॉबी का छोटा सा रोल हर किसी पर काफी भारी पड़ा था।

anil kapoor,bobby deol,naagzilla movie,kartik aaryan,kartik naagzilla,karan johar,rahul vaidya,singer rahul vaidya,anushka sharma,actress anushka sharma,virat kohli,anushka rahul video

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल स्टेज पर अनुष्का के लिए गाना गा रहे हैं…

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय सुर्खियों में हैं। दरअसल विराट ने हाल ही गलती से एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी जिसके बाद से यह मामला काफी हाईलाइट हुआ। इस बीच मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने विराट और उनके फैंस को एक पोस्ट शेयर कर जोकर कह दिया था। तब से राहुल को ट्रॉल किया जा रहा है। अब राहुल और अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि राहुल स्टेज पर अनुष्का के लिए गाना गा रहे हैं।

वीडियो साल 2011 की एक इवेंट का है। इसमें राहुल ऑडियंस के सामने अनुष्का की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वे अनुष्का के लिए गाना गाते हैं और फिर उनके हाथ पर किस भी करते हैं। इसको विराट से जोड़ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो देखकर ही विराट ने राहुल को ब्लॉक किया होगा। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और विराट से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

उनकी मानें तो राहुल के अनुष्का को किस करने का वीडियो देखकर विराट इनसिक्योर फील करने लगे होंगे और इस दर्द को दूर करने के लिए 15 साल छोटी अवनीत की पोस्ट लाइक की होगी। कुछ समय पहले राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि विराट ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। राहुल ने लिखा था, “आज तक समझ में नहीं आया, भाई ने ब्लॉक क्यों किया।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ