वर्सेटाइल एक्टर माने जाने वाले अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पहली बार अपनी मां निर्मल कपूर की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। अनिल ने खुद की भी युवावस्था की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे काफी यंग नजर आ रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अनिल ने पुरानी फोटो के जरिए जवानी के दिन याद किए। ट्वीट में अनिल ने खुद की फोटो के साथ मां की तुलना करते हुए लिखा, 'अद्भुत समानता।’ फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि अनिल को मां भी बेहद सुंदर थीं। अनिल फोटो में क्लीन शेव्ड हैं, जबकि वे फिल्मों में मूंछों के साथ ही नजर आते हैं। अनिल की मां भारतीय पहनावे में हैं।
उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और कुछ गहने पहने हुए हैं। आपको बता दें कि अनिल पहले भी मां की फोटो शेयर कर चुके हैं। पिछले महीने मां के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा था, 'हमारे जीवन में सबसे मजबूत, सबसे उज्ज्वल आत्मा के लिए ... आप अपने प्यार, धैर्य और आशा और आशावाद के अंतहीन भंडार के साथ हमारे जीवन को रोशन करती हैं। आपका बेटा होना मेरे लिए मैं खुद को हमेशा सौभाग्यशाली मानता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मां।
The uncanny resemblance! #ThrowbackThursday pic.twitter.com/cCRo3wscN5
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 28, 2021














