न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख की ‘किंग’ में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, विराट के संन्यास पर विक्की-रणवीर सहित सेलेब्स ने दी रिएक्शन

सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना की फिल्म ‘किंग’ लंबे समय से सुर्खियों में है। दरअसल फैंस इस फिल्म का बेसब्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 8:04:46

2 News : शाहरुख की ‘किंग’ में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, विराट के संन्यास पर विक्की-रणवीर सहित सेलेब्स ने दी रिएक्शन

सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना की फिल्म ‘किंग’ लंबे समय से सुर्खियों में है। दरअसल फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख ने साल 2023 में एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ के साथ करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उसके बाद से शाहरुख की कोई मूवी रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में उनके चाहने वालों की बेकरारी समझी जा सकती है। ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। सिद्धार्थ के साथ शाहरुख ने ‘पठान’ में काम किया था। इस बीच ‘किंग’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फिल्म में एक और सुपरस्टार जुड़ गया है।

शाहरुख के गुरु का किरदार निभाने के लिए जिस दिग्गज की एंट्री हुई है वो हैं अनिल कपूर। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख 'किंग' में एक हत्यारे की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनिल उनके हैंडलर के रोल में नजर आएंगे। इस भूमिका के लिए कई एक्टर्स पर विचार किया गया, लेकिन टीम को लगता है कि अनिल इसके लिए परफेक्ट चॉइस हैं। अनिल इस मेगा-बजट एक्शन फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। 'किंग' अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच रिलीज हो सकती है। शूटिंग भारत और विदेश में 100 दिनों में पूरी की जाएगी। पहला शेड्यूल मुंबई और उसके बाद यूरोप में शूट होगा। 'किंग' का संगीत सचिन-जिगर ने बनाया है। साथ ही अनिरुद्ध बैकग्राउंड स्कोर के लिए साथ हैं।

anil kapoor,actor anil kapoor,shahrukh khan,superstar shahrukh khan,anil shahrukh,king movie,virat kohli,virat kohli retirement,vicky kaushal,ranveer singh

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, आपने इसे अपने तरीके से किया और…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आज सोमवार (12 मई) को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से ठीक पहले विराट के इस फैसले ने सबको चौंका दिया। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आपने इसे अपने तरीके से किया और इसे वाकई याद किया जाएगा। एक प्रेरणादायक टेस्ट करिअर के लिए बधाई और यादों के लिए धन्यवाद, चैंप! विराट कोहली।”

सैयामी खेर ने विराट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सच में इसके बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपने रंग में रंगा। उसमें अपना दिल झोंक दिया और दोबारा इसे कूल बना दिया। न रोहित हैं, न विराट...एक दौर का अंत हुआ। वे अपने पीछे क्या लीगेसी छोड़कर गए हैं।'' एक्टर प्रकाश राज ने लिखा, “उन सभी मोमेंट के लिए शुक्रिया विराट, जब आपने हमें प्रेरित किया।”

नेहा धूपिया ने लिखा, “एक राजा जिसका दिलों पर राज करना कभी खत्म नहीं होगा।” सुनील शेट्टी ने लिखा, “विराट आपने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला। आपने इसे जिया है। आपने इसका सम्मान किया। आपने अपने जुनून को कवच की तरह इस्तेमाल किया। सैल्यूट चैंपियन।” रणवीर सिंह ने विराट को करोड़ों में एक बताया। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। नेहा के पति अंगद बेदी सहित अन्य और भी कई सितारों ने कमेंट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन