हाल ही में शहनाज गिल एयरपोर्ट पर दिखाई दी थी। एयरपोर्ट के बाहर शहनाज पेपराजी को पोज दे रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ फैन्स ने भी शहनाज के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश की। शहनाज ने भी फैन्स के साथ खूब फोटो खिंचाई। इसी दौरान एक फैन ने शहनाज के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचाने की कोशिश की। यह देखकर शहनाज थोड़ी हिचक गईं और मुड़कर दूर हो गईं। शहनाज ने भड़के अंदाज में कहा कि ‘तुम्हें क्या लगा कि तुम्हारा दोस्त है’। हालांकि फैन ने भी तत्काल प्रभाव से माफी मांग ली।














