न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दोस्त के बाद इस एक्ट्रेस ने खोई दादी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, अनुपम ने अहमदाबाद हादसे पर यूं जताया शोक

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। स्टार प्लस के सीरियल ‘निशा और उसके कजंस’ फेम एक्ट्रेस अनेरी वजानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 1:26:45

2 News : दोस्त के बाद इस एक्ट्रेस ने खोई दादी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, अनुपम ने अहमदाबाद हादसे पर यूं जताया शोक

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। स्टार प्लस के सीरियल ‘निशा और उसके कजंस’ फेम एक्ट्रेस अनेरी वजानी इस समय शोक में डूबी हुई हैं। उनके घर पर मातम पसर गया है। अनेरी की दादी ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनेरी ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह दुखद खबर शेयर की है। अनेरी की दादी निर्मला विजान का 12 जून को निधन हो गया। अनेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दादी को श्रद्धांजलि देते हुए फोटो शेयर की है। अनेरी ने पोस्ट में बताया है कि आज 13 जून की सुबह 8:30 बजे उनकी दादी का अंतिम संस्कार हुआ है। इस पोस्ट के मुताबिक निर्मला का अंतिम संस्कार दहानुकरवाड़ी हिंदू श्मशान, जीवन विद्या मिशन मार्ग, एम.जी. रोड के पास, शंकर पाड़ा, कांदिवली वेस्ट, मुंबई – 400067 में किया गया है।

साथ ही ये दुआ की गई है कि उनकी दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में जगह मिले। इसके अलावा अनेरी और उनके परिवार वालों ने उन सभी लोगों को इनवाइट किया जो उनकी दादी को जानते थे और उन्हें प्यार करते थे। उल्लेखनीय है कि इसी महीने ही अनेरी ने अपने दोस्त एक्टर विभु राघव को खोया है, जो 3 जून को कैंसर से जंग हार गए थे। अनेरी ने विभु के साथ सीरियल ‘निशा और उसके कजंस’ में काम किया था और दोनों बहुत करीबी दोस्त थे। विभु के जाने की खबर से अनेरी टूट गई थीं और अंतिम संस्कार से उनके रोते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुए थे।

अनेरी को ऐसी हालत में देख उनके फैंस भी दुखी हो गए। अब एक बार फिर अनेरी के चाहने वाले उन्हें जल्द से जल्द शोक से उबरने की प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि लोकप्रिय सीरियल ‘अनुपमा’ के बाद से ही अनेरी किसी बड़े शो में नजर नहीं आई हैं। एक समय था जब इस सीरियल में ‘मालविका’ बनकर अनेरी ने धमाल मचा दिया था।

अनुपम खेर ने कहा, किसी को नहीं पता था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार (12 जून) दोपहर एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे पर दुख जताया है, जिसमें 241 लोग मारे गए थे। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में वे बोलते हैं, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना सिर्फ एक खबर नहीं है। यह दुख का पहाड़ है जिसने इतने सारे घरों को तोड़ दिया है। वह विमान सिर्फ एक मशीन नहीं था। यह एक चलती हुई उम्मीद थी जिसमें हमारे प्रियजन बैठे थे। कोई भारत से था कोई विदेश से था। कोई किसी की मां थी। कोई अपने बेटे के पास लौट रही थी। कोई काम पर जा रहा था। कोई छुट्टी मनाकर घर जा रहा था।

लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी। मेरा मन व्यथित है, दिल खामोश है और आंखें नम हैं। हम सब उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें शांति प्रदान करें। और जो लोग इस समय दर्द में हैं, उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दें। आज न तो भाषा काम की है, न ही तर्क।

मैं बस एक बात कहना चाहता हूं। हम आपके साथ हैं। पूरी मानवता आपके साथ है। और यह देश हर उस परिवार को सलाम करता है जो प्रभावित हुआ है। ओम शांति, नमन और श्रद्धांजलि।” अनुपम ने इसका टाइटल लिखा, “अहमदाबाद विमान दुर्घटना - श्रद्धांजलि! ओम शांति।” उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस हादसे पर दुख जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज