न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनीत के किरदार और उनके दादा में है यह समानता, फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींचने को ऐसा करते थे अहान

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ लोगों को काफी पसंद आई। यह मूवी 18 जुलाई को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 11:38:56

2 News : अनीत के किरदार और उनके दादा में है यह समानता, फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींचने को ऐसा करते थे अहान

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ लोगों को काफी पसंद आई। यह मूवी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुई तगड़ी कमाई की। दर्शक फिल्म की कहानी के साथ अनीत-अहान की एक्टिंग से भी प्रभावित हुए। फिल्म से जुड़े सभी लोग सफलता का मजा ले रहे हैं। अनीत ने ‘सैयारा’ में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो कि अल्जाइमर से पीड़ित है यानी उसे भूलने की बीमारी होती है।

अब अनीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये किरदार उनसे इमोशनली भी काफी जुड़ा हुआ है। उनके दादा को भी यही बीमारी है, जिसकी वजह से ये रोल उनके लिए पर्सनली कनेक्ट है। अनीत ने कहा कि मेरे दादू को अल्जाइमर है, जिसके चलते यह फिल्म मेरे लिए और भी ज्यादा इमोशनल है। वे उस पॉइंट पर पहुंच गए हैं, जहां उन्हें ज्यादातर चीजें याद नहीं रहतीं। मुझे इस फिल्म की कहानी पर यकीन था, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि ‘दिमाग भूल जाता है, पर दिल कभी नहीं भूलता, यह मेरे दादू के लिए एकदम सही है।’

मेरे दादाजी को मेरा नाम तक याद नहीं है। उन्हें बहुत ज्यादा कुछ याद नहीं है, लेकिन वे अब भी मुझे हीरापुत या मक्खन कहते हैं। पिछली कुछ बार जब मैं उनसे मिलने गई तो उन्हें मेरे बगल में बैठने में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि मैं कौन हूं। जब ‘सैयारा’ रिलीज हुई तो वे इसे देखने सिनेमाघर नहीं जा सके, क्योंकि वे बिस्तर पर थे। इसलिए मेरे फैमिली मेंबर ने उन्हें फिल्म का वीडियो दिखाया, जिसके बाद उन्होंने मुझे तुरंत पहचान लिया।

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, ‘हीरापुत और मक्खन की मूवी’, यह मेरे लिए बहुत खास बात है। गौरतलब है कि अनीत जल्द ही एक और लव स्टोरी में नजर आएंगी। 'बैंड बाजा बारात' फेम डायरेक्टर मनीष शर्मा उन्हें लेकर एक रोमांटिक फिल्म बनाने वाले हैं। अनीत की इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ही प्रोड्यूस करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनीत को उनकी नई फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है।

2 News : अनीत के किरदार और उनके दादा में है यह समानता, फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींचने को ऐसा करते थे अहान

अहान पांडे ने कहा, मेरी इंस्टाग्राम पर जो पर्सनलिटी दिखती थी…

‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे रातों-रात स्टार बन गए हैं। अहान पहले टिकटॉक वीडियो बनाते थे, लेकिन फिल्म आने से पहले उन्होंने अपने पुराने वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिए थे। अब अहान ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर जो पर्सनलिटी दिखती थी, वो असली अहान नहीं थे। असल में वो केवल फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींचने के लिए उस तरह का बिहेव किया करते थे।

अहान ने माना कि ये सिर्फ एक बनाई हुई इमेज थी, ताकि लोग उन्हें काम देने पर सोचें। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में अहान ने अपने किरदार ‘कृष कपूर’ के बारे में भी बात की। अहान ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा किरदार मिलेगा। मेरे ज्यादातर ऑडिशन हल्के-फुल्के, मजेदार और पॉजिटिव किरदारों के लिए होते थे। आप ‘कृष’ जैसे लड़के को अपने पड़ोस में नहीं चाहेंगे। बता दें 35 से 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म अब तक भारत में 308 करोड़ और वर्ल्डवाइड 507 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल